Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: निगम का घेराव कल 6 अक्टूबर को :- हितानंद अग्रवाल

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 5, 2021
नगर निगम कोरबा अंतर्गत कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों का हाल बुरा है, इन्हें कार्य से संबंधित कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उक्त विषय पर आज एक बैठक स्वच्छता मित्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के मध्य आहूत हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ,भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सोनी ,डॉ राजेश राठौर और सर्व पिछड़ा समाज के जिला अध्यक्ष गिरधारी साहू जी शामिल हुए जहां पर सभी स्वच्छता मित्रों की बातों को सुनकर और सभी स्वच्छता मित्रों की मांग के अनुरूप नगर निगम घेराव की योजना बनाई गई । भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल एवं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा 6 अक्टूबर को सवेरे 11:00 बजे से नगर निगम कोरबा का घेराव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कोरबा हितानंद अग्रवाल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समय-समय पर कई बार हम लोगों द्वारा स्वच्छता मित्रों की मांगों को लेकर आवाज उठाई गई, परंतु नगर निगम के ढुलमुल रवैये की वजह से हमें विवश होकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव करना पड़ रहा है। स्वच्छता मित्रों से संबंधित अनेक समस्याएं एवं मांगे जिनमें न्यूनतम और कुशल श्रमिक के बराबर दैनिक वेतन प्राप्ति, पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा, दुर्घटना अथवा किसी आपात स्थिति में 07 लाख रुपए मुआवजे की व्यवस्था, वेतन का भुगतान प्रतिमाह निश्चित तिथि पर होने की मांग, सप्ताह में छुट्टी की व्यवस्था कार्य करने वाले कर्मचारी को अनावश्यक ना निकाला जाए इसकी मांग, एसएलआरएम सेंटर के नजदीक निवासरत लोगों को उसी सेंटर में कार्य की प्राथमिकता दिए जाने, एसएलआरएम सेंटर से प्राप्त उत्पाद से आए का लाभ स्थानीय सेंटर के कर्मचारियों को मिले, निगम द्वारा प्रदान किए गए रिक्शे की मरम्मत का व्यय नगर निगम स्वयं वहन करे, कचरा कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा प्रदान किया जाए, स्वच्छता मित्रों को संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपकरण जूता, हेलमेट इत्यादि प्रदान किया जाए, एसएलआरएम सेंटर को समय-समय पर सेनीटाइज किया जाए, एसएलआरएम सेंटर में हर माह मेडिकल कैंप लगाकर स्वच्छतामित्रों के स्वास्थ्य की जांच की जाए, कार्यस्थल पर आने व सेल्फी का समय सभी सेंटरों में एक समान सुनिश्चित किया जाए, गर्भावस्था के दौरान महिला स्वच्छता मित्रों को अवकाश दिया जाए, स्वच्छता मित्रों को स्वास्थ्य अवकाश एवं अवकाश दिया जाए। इस प्रकार की कई मांगों को लेकर नगर निगम कोरबा को कई बार हम लोगों द्वारा अवगत कराया जा चुका है। किंतु मांगे पूरी नहीं होने के कारण स्वच्छता मित्रों के साथ नगर निगम का घेराव करने के लिए 6 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। जहां काफी बड़े स्तर पर नगर निगम के घेराव की योजना है। ताकि स्वच्छता मित्रों को उनका हक मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें