: आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर नियुक्ति हेतु अंतरिम मेरिट सूची जारी
Fri, Feb 2, 2024
कोरबा 02 फरवरी 2024/ कोरबा जिले के आकांक्षी ब्लॉक कोरबा तथा पोड़ी उपरोड़ा के लिये आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर अस्थायी नियुक्ति किए जाने हेतु आवेदकों से आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों की पूर्ण जाँच उपरांत योग्यता अनुसार पात्र/अपात्र सूची तैयार कर अंतिम चयन सूची जारी किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर नियुक्ति हेतु 198 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसकी स्क्रूटनी एवं दावा आपत्ति निराकरण पश्चात 171 अभ्यर्थी पात्र तथा 25 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए। प्राप्त 19 दावा आपत्तियों के निराकरण एवं पात्र 171 अभ्यार्थियों की समेकित मेरिट सूची प्राप्त कुल अंकों के आधार पर जारी की गई है।
मेरिट सूची जारी होने के पश्चात् प्राप्त शिकायतों के निराकरण नवीन समिति द्वारा की गई। निराकरण समिति के अनुशंसा पर संशोधित समेकित मेरिट सूची कुल प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जा रही है। इस हेतु पात्र 171 अभ्यर्थियों की संशोधित समेकित मेरिट सूची जिला कोरबा के वेबसाइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है। साथ ही कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
: जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 3 फरवरी से
Fri, Feb 2, 2024
कोरबा 02 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी राजस्व निरीक्षण मण्डल विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोरबा तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. कोरबा में गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैण्ड, दादर खुर्द के सामुदायिक भवन रामजानकी मंदिर के पास, कोरबा ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन पंडरीपानी, पाड़ीमार अंतर्गत सेक्टर 05 हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन बाल्को, करतला तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. करतला में ग्राम पंचायत भवन करतला, ग्राम पंचायत भवन नोनबिर्रा, भैंसमा तहसील अंतर्गत भैंसमा में भारत भवन भैंसमा, पसरखेत में ग्राम पंचायत भवन पसरखेत, बरपाली जिल्गा में ग्राम पंचायत भवन बरपाली, तहसील अजगरबहार अंतर्गत अजगरबहार ग्राम पंचायत भवन, बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली और ग्राम पंचायत भवन कोथारी में 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही के अलावा खसरा, बी-1, नक्शा, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन, भू-अभिलेख की त्रुटियां संबंधित प्रकरणों का निवारण किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी लोगों से इस जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
: समस्त ट्रेड यूनियन करेगी 16 फरवरी 2024 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Wed, Jan 31, 2024
राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ दिनांक 16 फरवरी 2024 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाना तय हुआ है इस हड़ताल में सरकारी केंद्र सरकारी और राज्य सरकार के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्र संस्थाओं के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे बालको औद्योगिक क्षेत्र में हड़ताल को सफल बनाने के लिए दिनांक 29 फरवरी 2024 को एटक कार्यालय बालको में संयुक्त यूनियन इंटक,एटक,सीटू एचएमएस वाम्स की बैठक हुई बालको इंटक के महामंत्री जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हड़ताल को सफल करने के लिए बैठक हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 जनवरी 2024 को स्ट्राइक नोटिस देना है
और 8 फरवरी 2024 को संयुक्त यूनियन का कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया है किस कन्वेंशन में बाल्को ,कोरबा के सभी श्रमिक संगठन शामिल होंगे इस बैठक में राज्य एटक के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह बालको इंटक के महासचिव जय प्रकाश यादव बालको एटक के यूनियन के जनरल सेक्रेटरी सुनील सिंह, एचएमएस के महामंत्री राकेश सोनी, सीटू के महामंत्री अमित गुप्ता ,वॉम्स के महामंत्री अमृतलाल निषाद एवं अन्य सभी यूनियनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए।