: सतनाम का संदेश लेकर लौटे समाज के युवा
Wed, Jan 31, 2024
कोरबा । सतनाम के संदेश को लेकर गुरू के दर्शन करने पुरानी बस्ती आदिले चौक कोरबा से कविराज आदिले, प्रकाश खूंटे, रोशन और ऋषभ 27 जनवरी को पैदल यात्रा कर गिरौैदपुरी धाम गये। गुरू का दर्शन कर 31 जनवरी को कोरबा वापस लौटे।
सतनाम के संदेश को लेकर 27 जनवरी को पुरानी बस्ती से युवाओं के सदस्यों की एक टीम गिरौदपुरी धाम पैदल गई। तीन दिनों के इस यात्रा में पहले दिन 38 किलोमीटर दूरी तय कर खिसोरा में रात्रि विश्राम किया गया। दूसरे दिन 28 जनवरी को प्रात: 5 बजे यात्रा प्रारंभ किए और ग्राम सेमरा में रात्रि विश्राम किए। सभी युवा सतनाम का प्रचार कर तीसरे दिन गिरौदपुरी पहुंचकर गुरू का दर्शन किए। तीसरे दिन ही सतनाम के नाम का ज्ञान लेकर आज कोरबा आगमन हुआ। कोरबा में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के सदस्य त्रिवेन्द्र आदिले, कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सविता खरे, सावित्री आदिले, सविता खूंटे, सरोज आदिले, किरण खूंटे, चंद्रिका बंजारे, लता खंूटे, लक्ष्मीन मनहर, गायत्री आदिले, पुष्पा खूंटे, चंद्रकला आदिले सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
: बेलाकछार बालको में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 फरवरी से
Sun, Jan 28, 2024
ग्राम बेलाकछार बालको में विगत 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 फरवरी तक युवा समिति के तत्वाधान में बालको राम मंदिर के समीप किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹30000, द्वितीय पुरस्कार ₹20000, तृतीय पुरस्कार ₹12000, चतुर्थ पुरस्कार ₹7000 के अलावा बेस्ट रेडर को ₹1000, बेस्ट कैचर को ₹1000, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹2000 एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम को ₹2000 का पुरस्कार एवं शील्ड के साथ साथ सभी विजेता टीम को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रूपये एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 1 फरवरी रखा गया है। युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने जिले के कबड्डी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील किया है।
: केसीसी में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
Sat, Jan 27, 2024
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेजी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य, कोरबा शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना अग्रवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति संगीता रावत के विशिष्ट आतिथ्य, तथा महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।
परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। अतिथिगणों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं अन्य महापुरूषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर, प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पीजीडीसीए की छात्राएँ पार्वती, यशोदा, अंजली, सुनिधि एवं सुष्मिता द्वारा युगल देशभक्ति गीत की प्रस्तुति तथा बीबीए प्रथम के छात्र हिमांशु द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर पीपीटी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, साथ ही बीबीए प्रथम के अमन द्वारा बहुत ही ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया तथा बीसीए अंतिम की छात्रा शिवांगी द्वारा वीर रस से ओतप्रोत कविता का पाठन किया गया, बीसीए द्वितीय के शारदा के एकल नृत्य से माहौल भक्तिमय हो गया।
केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अपने उद्बोधन पर कहा कि हमें खुद को राष्ट्र के लिये समर्पित करने और देश की प्रगति, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिये प्रोत्साहित किया, साथ ही उन्होने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिये महाविद्यालय द्वारा उठाये गये कदमों को रेखांकित किया, यह उल्लेख करते हुये गर्व महसूस किया कि महाविद्यालय उन सभी शैक्षणिक मानकों से काफी आगे है जो देश और समाज के विकास में मदद करेगा व सभी से एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बीसीए अंतिम के छात्र श्रीराम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, लता साव, कपीश कबीर, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, राजू कुमार सिंह, चुन्नेलाल चुनेश्वर, श्रद्धा खुंटे एवं छात्रों का विषेश योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।