: विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 27 दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 28 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम बड़गांव, सुर्वे में 10 बजे से तथा डोकरमना, कुदरीचिंगार, विमलता में 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम कोलिहामुड़ा में 10 बजे से और देवगांव में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के खिरटी में 10 बजे से, अरसिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली में 10 बजे से तथा केराकछार मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम सेंद्रीपाली में 10 बजे से और रंगोले में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है।
: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 27 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में कोरबा जिले के वृहद जलाशयों एवं लघु जलाशयों में जल भराव की स्थिति, खरीफ सिंचाई उपलब्धि तथा रबी सिंचाई लक्ष्य का निर्धारण, खाद-बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता आदि अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
: स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 27 दिसंबर 2023/ जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार हेतु 10 बिस्तर सुसज्जित आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। उक्त सभी 10 बेड ऑक्सीजन पाईप लाईन से जुड़े हुए हैं। साथ ही आईसोलेशन वार्ड में आवश्यक उपकरण वेंटिलेटर, बी-पैप, सी-पैप ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चिकित्सालय में 02 ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। चिकित्सालय में पूर्व से ही संचालित वायरोलोजी लैब में आरटी पीसीआर रिएजेंट एवं किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे कोरोना की जॉंच निरंतर जारी है। साथ ही वार्ड में आवश्यक तैयारी जायजा लेने हेतु मॉक ड्रिल भी पूर्ण कर लिया गया है।