: विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगो को मिल रही योजनाओं की जानकारी
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा 24 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो, बेला में विकासखंड कटघोरा के ग्राम छिंदपुर और दर्री में, पोडी उपरोडा ब्लॉक के मड़ई, लमना में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खुटाकुढ़ा में, सुअरलोट में, विकासखंड पाली के ग्राम चैतमा और कांजीपाली (नवागांवखुर्द) में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में पहुँचे लोगो को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। यहाँ शिविर मोदी की गारंटी प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। जिसे बड़ी संख्या में लोगो ने देखा।
इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। युवतियों, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर लोगो का मनोरंजन किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए और उन्हें योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया भी। योजनाओं की पात्रता को लेकर यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। बेहरचुआ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण सहित महिलाओं और बच्चों के शारिरिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों,बेटी बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिये प्रेरित किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में सस्ती और अच्छी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ बीपी, शुगर की जाँच भी कराई गई। जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*धनगांव,चोटिया,नवापारा सहित अन्य स्थानों में शिविर आज*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 25 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम धनगांव में 10 बजे से, अजगरबहार में दोपहर 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंडरीपानी में 10 बजे से और डिंडोलभाठा में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के परला में 10 बजे से, चोटिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा में 10 बजे से, बोतली मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम बारीउमराव में 10 बजे से और सपलवा (नवागांवखुर्द) में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है।
: भारती कम्युनिस्ट पार्टी का 98' वा वर्षगांठ कोरबा रैन बसेरा में में संपन्न
Wed, Dec 27, 2023
भारती कम्युनिस्ट पार्टी का 98 वर्षगांठ कोरबा रैन बसेरा में शाम 3:00 बजे से मनाया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव कामरेड एम एल रजक द्वारा झंडा फहराया गया सभी साथियों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया, उसके बाद सभी वरिष्ठ साथियों को मंच पर बैठा कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मंच का संचालन जिला सचिव पवन कुमार वर्मा द्वारा किया गया, जिला सचिव ने पार्टी के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में हुआ।* कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 17 अक्टूबर 1920 को कम्युनिस्ट इंटरनैशनल की दूसरी बैठक के तुरंत बाद हुआ था। 1920 से ही पार्टी के गठन की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन औपचारिक रूप से 1925 में ही पार्टी का गठन हुआ। इसके शुरुआती नेताओ में मानवेन्द्र नाथ राय, अबनी मुखर्जी, मोहम्मद अली और शफ़ीक सिद्दीकी प्रमुख थे।कम्युनिस्टों के ख़िलाफ़ कानपुर बोल्शेविक षड़यंत्र के अंतर्गत मुकदमा दायर कर दिया था। एम.एन. राय, एस.ए. डांगे सहित कई कम्युनिस्टों पर राजद्रोह के आरोप लगाये गये। 20 मार्च 1929 को भाकपा से जुड़े बहुत से महत्त्वपूर्ण नेताओं को मेरठ षड़यंत्र केस में गिरफ्तार कर लिया गया। नतीजे के तौर पर पार्टी कमजोर हो गयी।
अपने गठन के बाद से देश की आज़ादी तक भाकपा की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव आये। मज़दूर संगठन और देश के कुछ भागों में पार्टी की स्थिति काफ़ी मज़बूत हो गयी थी। बंगाल में हुए तेभागा आंदोलन और आंध्र प्रदेश में हुए तेलंगाना आंदोलन में भी कम्युनिस्टों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। 1946 में हुए तेभागा आंदोलन में बंगाल के जोतदारों ने इस बात के लिए संघर्ष किया कि उनके पास अपनी खेती के उत्पाद का दो-तिहाई भाग होना चाहिए। इस आंदोलन में भाकपा के किसान मोर्चे किसान सभा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और आंदोलन सफल रहा।
तेलंगाना आंदोलन हैदराबाद रजवाड़े में हुआ। आंध्र महासभा के बैनर तले हैदराबाद के निज़ाम के ख़िलाफ़ पहले ही आंदोलन चल रहा था। आंध्र महासभा में कम्युनिस्टों की अच्छी-ख़ासी उपस्थिति थी। इन्होंने किसानों को निज़ाम और स्थानीय ज़मींदारों (जिन्हें 'देशमुख' के नाम से जाना जाता था) के ख़िलाफ़ जागरूक बनाया। नालगोंडा, वारंगल और खम्मम जिलों में किसानों ने कर्ज़ माफ़ी, बंधुआ मज़दूरी ख़त्म करने और भूमि पुनर्वितरण के लिए आंदोलन चलाया। यह आंदोलन 1945 में शुरू हुआ और 1946 आते-आते इसने काफ़ी ज़ोर पकड़ लिया।
और वहाँ भूमि सुधार की नीतियों पर अमल किया। 1948 तक उन्होंने 3,000 गाँवों की तकरीबन 16,000 वर्ग मील भूमि को मुक्त करा लिया और उसका गाँव के लोगों के बीच वितरण कर दिया। पहले आम चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा लेकिन लोकसभा में 16 सीटों पर जीत हासिल करके यह मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी दूसरे चुनाव में 27 लोकसभा क्षेत्रों में जीत मिली। ग़ौरतलब है कि तीसरे आम चुनावों में भाकपा को 29 सीटों पर जीत मिली।
भाकपा अब भी संसद में कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। 1964 में भाकपा का विभाजन हो गया और एक नयी पार्टी माकपा का उभार हुआ।विभाजन के शुरुआती कुछ दशकों तक भाकपा का अच्छा-ख़ासा प्रभाव रहा। 1970-77 के बीच भाकपा ने कांग्रेस से गठजोड़ किया और उसके साथ मिलकर सरकार भी बनायी जिसमें भाकपा के सी. अच्युत मेनन राज्य के मुख्यमंत्री बने (4 अक्टूबर 1970-25 मार्च 1977)। इसके बाद, किसी राज्य में भाकपा को सत्ता में आने का मौका नहीं मिला।
1980 के बाद हुए लोकसभा चुनाव में 15 से कम सीटों पर ही जीत मिली। मसलन, 1980 के संसदीय चुनावों में 11, 1984 में 6, 1989 में 12, 1991 में 14, 1996 में 12, 1998 में 9, 1999 में 4, 2004 में 10 2009 में 4, 2014 में 1और 2019 में 2 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस प्रकार पार्टी धनबल और जाति, धर्म , संप्रदाय, के बीच में संघर्ष करते हुए सिमट गई आज पूंजीवादी पार्टी चारों तरफ से घेराबंदी करती है। क्योंकि भाकपा समाजवाद, शिक्षा, चिकित्सा की समानता की बात होती है।,
82 वर्षीय कामरेड आसमती यादव ने अपने उद्बोधन में पूंजीवाद फासीवाद से लड़ने का मूल मंत्र बताएं एवं नारा लगाए (जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता की गलियों से चप्पा चप्पा गुज उठेगा इंकलाब के नारों से, दुनिया के मजदूर एक हो पूंजीवाद मुर्दाबाद समाजवाद जिंदाबाद)कामरेड दीपेश मिश्रा, राम मूर्ति दुबे, एन के दास, राकेश मिश्रा, आर पी मिश्रा,सी आर आनंद , सुनील सिंह, मीना यादव, सुमित्रा लहरे विजयलक्ष्मी चौहान,फूलेन्दर पासवान सभी साथियों ने पार्टी के संघर्षों उद्देश्यों और आने वाले समय में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उद्बोधन दिये। स्थापना दिवस में उपस्थित ताराचंद कश्यप, मनोज प्रजापति ,आशीष कुमार, संतोष यादव, तवरेज अहमद, घोसीराम आनंद, आर के टंडन, सुखदेव महंत, हेमा चौहान, किरण चौहान, मनीष चौहान, यशोदा, लक्ष्मीन, रूपा, सुमित्रा, केवड़ा यादव, बिसम्मर प्रसाद,पी अयमो, विजय लक्ष्मी चौहान, इंद्राणी श्रीवास, बबली बरेढ, रंभा बाई, बुधवारिन, चिंता देवी, ज्योति देवी आदि सैकड़ो साथी उपस्थित थे।
: श्रीहित सहचरी सेवा समिति की हुई बैठक,श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 4 जनवरी से
Wed, Dec 27, 2023
कोरबा- श्रीहित सहचरी सेवा समिति रविशंकर शुक्लनगर की बैठक चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। इसमें समिति की सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि नए साल के पहले सप्ताह में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जाएगा। सदस्यों ने श्रीमद भागवत कथा की तिथि भी तय कर दी है। 4 जनवरी से कथा शुरू होगी। समिति की संरक्षक नीरू राय ने बताया कि भागवत कथा की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। समापन अवसर पर विशाल भंडारा किया जाएगा। भागवत कथा में भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य होंगे। आयोजन को संपन्न कराने के लिए समिति बनाई गई है। इसकी संरक्षक नीरू राय, अध्यक्ष मंजुलता गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा पांडेय, मीना ठाकुर, सचिव अंजना सिंह, सहसचिव निव्या विनायक, कोषाध्यक्ष कविता बरुई, उप कोषाध्यक्ष श्वेता दुबे, मेघा उपाध्याय, प्रियंका सिन्हा, सांस्कृतिक सचिव भावना स्वर्णकार, सलिका गोयल, मीनू शर्मा, प्रियंका वर्मा, सांस्कृतिक सहसचिव मीरा पांडे, क्रीड़ा सचिव राजश्री पांडे, श्वेता चेट्टी, मीडिया प्रभारी नेहा सिन्हा, सलाहकार किरण सिंह, अनीता राव, अंशु सिंह ,अर्चना सिंह, आशा देवांगन , मीरा , विदिशा बरनवाल ,दिव्यांशी सिंह ,दमयंती सिंह, गीता , गुड़िया सिंह ,कुसुम , प्रभा नायक, रजनी श्रीवास्तव, आभा प्रसाद, राम उपाध्याय, रीना जायसवाल,रीना, भावना ,श्रद्धा तिवारी, श्रद्धा कुर्मी, सरिता राय ,सपना मिश्रा, सुचित्रा तिवारी ,तान्या सिंह, तुलसी मौर्य ,विनीता सिंह ,योगिता को बनाया गया है।