: राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक आज
Thu, Dec 21, 2023
कोरबा 21 दिसंबर 2023/ जिले में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2023-24 के सफल आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में 22 दिसंबर 2023 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता आगामी 28 जनवरी 2024 से 01 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें 14 से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं प्रतिभागी होंगे।
: लेखा समाधान की बैठक 28 दिसंबर को
Thu, Dec 21, 2023
कोरबा 21 दिसंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिणाम की घोषणा के 26वें दिन लेखा समाधान बैठक का आयोजन 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 03 बजे किया जाएगा। बैठक में सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय की न्यूनोक्त राशि का लेखा समाधान हेतु एक अवसर प्रदान किया जाएगा, जिस हेतु सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
: प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी
Thu, Dec 21, 2023
कोरबा 21 दिसंबर 2023/ जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कोरबा अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, बताती, पुरैना, रजगामार में प्रबंधक के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त आवेदन पत्रों के संबंध में पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला यूनियन कार्यालय कोरबा वनमण्डल कोरबा एवं समिति कार्यालय में चस्पा की गई है। वनमण्डलाधिकारी/प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित वनमण्डल कोरबा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भर्ती हेतु जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 20 जुलाई 2023 से 11 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण कर सूची वनमण्डल कार्यालय के सूचना पटल में अभ्यर्थियों के अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।