: जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा
Wed, Dec 20, 2023
*नगरीय क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम, पुरानी बस्ती सहित भैंसमा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का किया गया आयोजन**विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*
कोरबा 19 दिसंबर 2023/ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर जिले में निरंतर जारी है। आज नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05, प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम वार्ड क्रमांक 02 एवं विकासखंड कोरबा के ग्राम भैंसमा में, चाकामार में विकासखंड कटघोरा के ग्राम सलोरा और धवईपुर में, पोडी उपरोडा ब्लॉक के बांगो तथा लालपुर में, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चांपा तथा कलगामार में, विकासखंड पाली के ग्राम डोडकी तथा सगुना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण जन उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन कर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, उज्जवला योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि, जल जीवन मिशन, कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का शुगर, बीपी, सिकल सेल, एनीमिया, टीबी स्क्रीनिंग जैसे अनेक रोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर में प्राप्त आवेदनों का जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण जांच कर प्राथमिकता से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा उत्साह से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आमजनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
: विभिन्न मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर 5 जनवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी करेगी धरना-प्रदर्शन
Wed, Dec 20, 2023
- मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापनकोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद इकाई की एक आवश्यक बैठक सोनालिया ज्वैलर्स के पास स्थित रैन-बसेरा में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न समस्याओं सहित अनेक मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ
पदाधिकारी कॉ. एमएल रजक ने की।शुरूआती दौर में आयोजित इस बैठक में कोरबा विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को प्राप्त हुए मतों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा व समीक्षा की गई। चुनावी समीक्षा के दौरान पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किए गए प्रचार के दौरान सामने आई दिक्कतों सहित कुछ अन्य मसलों को भी सामने रखते हुए 26 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इसी तारतम्य में, 5 जनवरी 2024 को कोरबा के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करने सहित कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाने का भी सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा कहां की आज 18 दिसंबर(1879) को महान कामरेड जोसेफ विसरियोन्नोविच स्टालिन पैदा हुए थे। कॉमरेड स्टालिन ने लेनिन के साथ 1917 की रुसी क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। स्टालिन मजदूर मोची के बेटे थे। उनका देहांत 5 मार्च 1953 को हुआ था।
स्टालिन पढ़ने के समय से ही कार्ल मार्क्स के विचारों से प्रभावित हो गए थे। बाद में उन्होंने बोल्शेविक पार्टी ज्वाइन की और लेनिन के नेतृत्व में 1917 में रूस की क्रांति को सफल बनाया। 1922 में स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। उन्होंने यूएसएसआर को मजबूत किया और उसे एक औद्योगिक ताकत बनाया। उन्होंने खेती का सामूहिक करण किया और 5 वर्षीय योजनाओं की शुरुआत की। नाजी जर्मनी को और हिटलर की युद्ध पिपाशा को द्वितीय विश्व युद्ध में खत्म किया और नाजी जर्मनी को बुरी तरह से परास्त किया। स्टालिन और उनकी सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूर्वी यूरोपियन देशों में समाजवादी व्यवस्था को कायम करने में मदद की और सोवियत संघ को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने में मदद की।
लेनिन की मृत्यु के बाद स्टालिन ने क्रांति के काम को विस्तार दिया और सघन किया। किसानों, मजदूरों, मेहनतकशों के जीवन में विकास और खुशहाली लाए, उनकी आय दोगुनी की, सब को रोजी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रदान की, सबको मुफ्त इलाज की व्यवस्था की सबको मुफ्त और अनिवार्य और वैज्ञानिक शिक्षा का इंतजाम किया और और सोवियत यूनियन से बेरोजगारी का पूर्णतः खात्मा किया।
स्टालिन ने सोवियत यूनियन को दुनिया की महाशक्ति बनाया। अपने सभी नागरिकों को सारी बुनियादी सुविधाएं,,,, रोटी, कपड़ा, मकान, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य, रोजगार और सभी बुजुर्गों को बुढ़ापे की पेंशन मुहैया करायी और मानव इतिहास में यह सिद्ध किया और करके दिखाया समाजवादी व्यवस्था मनुष्य के लिए एक से बढ़कर एक आश्चर्यजनक कारनामें कर सकती है जो पूंजीवादी लुटेरी व्यवस्था में कतई भी संभव नहीं है
कॉमरेड स्टालिन को शत शत नमन।
इस बैठक में कॉ. एनके दास, कॉ. केपी डडसेना, कॉ. राकेश शर्मा, कॉ. रामायण यादव, कॉ. राममूर्ति दुबे, कॉ. कमलेश चौहान, कॉ. सुनील सिंह, कॉ. विजयलक्ष्मी चौहान, कॉ. मीना यादव, कॉ. मोतीलाल, कॉ. सुग्रीव यति, कॉ. मनोज प्रजापति उपस्थित रहे।
पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़
: मोदी जी का सपना विकासशील से विकसित हो भारत अपना- हितानंद
Tue, Dec 19, 2023
दर्री जोन में प्रतीक्षा बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ जिसमें नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहें |
नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से मोदी जी की गारंटी शुरू होती है, भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए मोदी जी के संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेष तौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है। मोदी जी की सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है, मोदी की सरकार है जिसने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक विकास का लाभ कुछ बड़े शहरों तक ही सीमित था। लेकिन उनकी सरकार छोटे शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है और इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।श्री अग्रवाल ने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान देशवासियों ने अपने हाथों में ले ली है और यात्रा देश के कोने कोने तक पहुँच रही है जिससे आमजान लाभन्वित हो रहें हैं ।इस अवसर पर अपर आयुक्त खजांची कुमार, भाजपा नेता तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद बुधवार साय यादव, फिरत राम साहू, प्रेमचंद पांडेय, पुष्पा कंवर, रोपा तिर्की, मस्तूल कंवर, मनोज अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही उपस्थित रहें |