: राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
Tue, Dec 19, 2023
कोरबा 19 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्विमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2023 के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, को सम्मानित किया जाता है।
राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में कार्यालयीन समय पर 02 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रेषित् कर सकते है। आवेदन निर्धारित समयावधि में जमा नही किए जाएंगे वे आवेदन अस्वीकृत किये जा सकेंगें। अपुर्ण अथवा ऐसे आवेदन पत्र जो सक्षम प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रमाणित/सत्यापित न हो अथवा जिसके साथ आवश्यक सहायक अभिलेख ना हो विचारणीय नहीं होंगे।*राज्य वीरता पुरस्कार 2023 प्राप्त करने हेतु अर्हताएं -*
बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया कार्य, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि - 01 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 के मध्य हो, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी क्र. 01 व 02 तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है।*आवश्यक प्रमाण-पत्र -*
एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ। बालक-बालिकाएं के दो पासपोर्ट साइज के, वर्तमान रंगीन फोटोग्राफस्/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन - सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (पुलिस या अन्य विभाग)। नामंकन/आवेदन (02 प्रतियों में) - निर्धारित पत्र (संलग्न प्रारूप अनुसार पूर्ण रूप से भरे हुए होना चाहिए)।
: जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
Tue, Dec 19, 2023
कोरबा 19 दिसंबर 2023/मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना (एमएमवाईएसवाई), वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु 22 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के समक्ष आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को 11:30 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।
: डिप्टी कलेक्टर श्री विकास कुमार चौधरी होंगे जनसूचना अधिकारी
Tue, Dec 19, 2023
कोरबा 19 दिसंबर 2023/ अपर कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर कार्यालय कोरबा के जन सूचना अधिकारी का दायित्व श्री विकास कुमार चौधरी डिप्टी कलेक्टर कोरबा को अधिकृत किया गया है।