: कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ राष्ट्रीय तंबाकू अधिनियम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कटघोरा थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड तहसील चौक न्यायालय के पास महाविद्यालय, स्कूल क्षेत्र में कोटपा एक्ट के अंतर्गत कुल 21 प्रकरणों में 4600 रूपए का चालान किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में विक्रेताओं को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंधित करने वाले पोस्टर दुकानों में चस्पा किया गया। इसके साथ ही उनको तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोटपा एक्ट की धारा 04 एवं 06 के तहत 200 रूपए तक जुर्माना का प्रावधान है।
: पुरुष नसबंदी पखवाड़े में 131 पुरुषों ने कराया नसबंदी
Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 21 नवंबर 2023 से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 131 पुरूषों ने नसबंदी कराया है। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में 01, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में 06, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में 31, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में 12, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी-उपरोड़ा में 17 तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 64 पुरुषों ने नसबंदी कराकर छोटा परिवार सुखी परिवार का सपना साकार किया है। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि जिले में सास-बहु सम्मेलन तथा मोर मितान मोर संगवारी सम्मेलन के माध्यम से ‘‘स्वस्थ्य मॉ स्वस्थ्य बच्चा जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ थीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा पात्र दपतियों को पुरुष नसबंदी कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरुषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है पुरुष नसबंदी में हितग्राही को 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में रविवार को छोड़कर मेडिकल कॉलेज कोरबा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, कटघोरा, पाली तथा करतला में पुरुष व महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक पुरुष तथा महिलाएँ नसबंदी कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्र के आरएचओ, ऑगनबाडी कार्यकर्ता तथा मितानिन से संपर्क कर सकते है।
: दिव्यांग बच्चों के लिए आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर 11 से 16 दिसंबर तक
Sun, Dec 10, 2023
कोरबा 08 दिसंबर 2023/ राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर समग्र शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड/दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण किया जाएगा। कक्षा 01 से 12वीं तक अध्ययनरत् दिव्यांग बच्चों हेतु आंकलन एवं मूल्यांकन शिविर 11 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्चों को उपकरण, सहायक सामग्री तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिविर आयोजन हेतु स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (जिला चिकित्सालय) में चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं सहायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। विकासखण्ड करतला में 11 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन करतला, विकासखण्ड कटघोरा में 12 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन कटघोरा, विकासखण्ड पाली में 13 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन पाली, विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा में 14 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन पोड़ी-उपरोड़ा, विकासखण्ड कोरबा के शहरी क्षेत्र में 15 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन खरमोरा एवं कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिसंबर 2023 को बीआरसी भवन अंधरीकछार में सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, कार्यालय संयुक्त संचालक सह-अस्पताल अधीक्षक, उप-संचालक समाज कल्याण कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनटीपीसी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सर्व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाईड कोरबा एवं समस्त शैक्षणिक समन्वयकों को दायित्व सौंपें गए हैं।