Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गृहमंत्री कल करेंगे मां शाकंभरी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Dec 1, 2021
सहारनपुर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कल गुरुवार को सहारनपुर के देहात विधानसभा के जनता मार्ग के पुवारका में मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जायेगा। इस यूनिवर्सिटी का विस्तार करने के लिये किसानों से 39 एकड़ भूमि की खरीद की गई , जबकि करीब 11 एकड़ भूमि राजकीय महाविद्यालय पुवारंका के पास है। इस तरह से लगभग 50 एकड़ में विवि का निर्माण होगा। विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर उमड़नेे वाले जनसमूह के मद्देनजर जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं विद्यालयों में चल रही परीक्षायें अपने नियत तिथि और समय के अनुसार ही संबंधित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। कार्यक्रम को लेकर सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिये गये हैं। गृहमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में 09 एडिशनल एसपी , 20 सीओ , 37 थाना प्रभारी , 32 इंस्पेक्टर , 330 सब इंस्पेक्टर , 26 एएसआई , 1440 कांस्टेबल , 258 अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल और सात कंपनी पीएसी को सुरक्षा में रैली स्थल पर लगाया गया है। इसके अलावा सड़कों पर यातायात व्यवस्था देखने के लिये 12 दारोगा , 72 कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें