Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जनपद के 107 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 25, 2023
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले के 2817 विद्यार्थी कम हो गए हैं। अपलोड हुई सूची के मुताबिक परीक्षा के 25 केंद्र घट गए हैं। इस साल 107 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी जबकि 2023 में जिले में 132 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हुई। इस बार 107 परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन चयन बोर्ड द्वारा किया गया है। सूची में नौ राजकीय, 53 ऐडेड, 43 वित्तविहीन तथा दो राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शामिल हैं। डीआईओएस ने जिले की एनआईसी वेबसाइट पर सूची को अपलोड करा दिया है। 2024 की बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के 43,264 व इंटरमीडिएट के 37,233 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बार जिले में कुल 80497 विद्यार्थी परीक्षा देंगे जबकि 2023 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 83,314 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 2024 की बोर्ड परीक्षा में 2817 विद्यार्थी कम हो गए हैं। जिले के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक परीक्षा केंद्रों को लेकर 27 नवंबर की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें विद्यालय कोड व विद्यालय का नाम आपत्तियों में दर्ज करना होगा। विसंगति वाले कॉलम में परीक्षा केंद्र बनाए या हटाए जाने के संबंध में बताना होगा। दूरी अधिक होने की जानकारी, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक या कम होने, परीक्षा केंद्र में परस्पर आवंटन व एक प्रबंध तंत्र के विद्यालय में आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज की जा सकती है। हर विसंगति के लिए आपत्तिकर्ता को अलग-अलग आवेदन करना होगा। जिले में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। यूपी बोर्ड ने 2024 की परीक्षा के लिए 25 केंद्र घटा दिए हैं। इससे केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ेगी। केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके अनुसार जिला स्तरीय समिति रिपोर्ट तैयार करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें