Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विकास के लिये प्रतिबद्ध है भाजपा - गृहमंत्री शाह

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Oct 31, 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट देहरादून - देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिये चारा लाना होता है , घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जायेगी। पीएम मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है , यहां एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। एक ओर जहां किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है , वहीं दूसरी ओर कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उक्त बातें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये कही। इससे पहले उन्होंने राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का भी उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने कहा सोसाइटी के कम्प्यूटरीकृत होने से सोसाइटी के सदस्यों को लाभ मिलेगा। केन्द्र सरकार भी अब यह कदम उठा रही है। हो सकता है कि निकट भविष्य में देश के सभी राज्य उत्तराखंड के माडल को अपनायें। गृहमंत्री शाह ने कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान की गई घोषणायें लगभग पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली और विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिये कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी , कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है।उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिये हैं जिन पर कार्य चल रहा है ,अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जायेंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है , इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाये , शाह ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी। शाह ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार , घपले , घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती , ना वो गरीबों का सोच सकती है और ना अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है। शाह ने बताया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये गये लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। गृहमंत्री ने एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने पर जोर देते हुये कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता गलत फैसला ना ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिये और पुष्कर सिंह धामी को फिर से मौका दीजिये , हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे। शाह ने कहा घर में जब मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिये) लगाते हैं। ऐसी आपको भी टकोरा लगाकर ही सरकार चुननी है। वरना कांग्रेस फिर से आरोपों की राजनीति करेंगे , ये काम कुछ नही करेंगे और ऊपर से भ्रष्टाचार। की बयार आ जायेगी। अन्त में भगवान बद्रीनाथ-केदारनाथ और भारत माता की जय के नारों के साथ शाह ने अपना संबोधन खत्म किया और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गये।इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के लिये रवाना हुये। शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अमित शाह हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में साधु-संतों से मुलाकात किये और इसके बाद वे दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे। बताते चलें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक पुलिस-प्रशासन मुस्तैद थी। एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ और पुलिस की सख्त चेकिंग के बाद ही वाहनों को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश मिला। क्या है घसियारी योजना ? घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराये जायेंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि होगी। इस योजना के लागू होने से पशुओं के लिये चारा जुटाने के लिये महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज एकदिवसीय उत्तराखंड दौरे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें