Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धरम लाल कौशिक ने बूथ विजय अभियान का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं के घर लगाया झंडा

भाजपा के वरिष्ठ नेता धरम लाल कौशिक पार्टी के बूथ विजय अभियान की शुरुआत करने एक दिवशीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे. उन्होंने कोरबा जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर में पार्टी का झंडा लगाया इसी के साथ बूथ विजय अभियान की शुरुआत हुई, ये अभियान संपूर्ण प्रदेश सहित देश भर में छाया जा रहा है. कोरबा प्रवास के दौरान श्री कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा करते बताया कि प्रदेश में भाजपा की विष्णु सरकार ने 100 दिन में ही महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं के खाते में करोड़ों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिला. किसानों को अंतर की राशि एक एकड़ में 19 हजार के हिसाब से 13320 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में जमा किया गया, इसी तरह तेंदू पत्ता संग्राहकों को 55 सौ रूपये मानक बोरा के हिसाब से देने का निर्णय लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार के इस अभूतपुर निर्णय से निश्चित ही जानता को लाभ मिला है. हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व राज्य दोनो जगह है इस बात को जनता भली भांति जानती है, इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं फिर तीसरी बार भारी भरकम जीत के साथ पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. डबल इंजन की सरकार बनने से निश्चित ही देश और प्रदेश और भी ऊंची बुलंदियों को छूएगा. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही ऐसी एक सरकार है जिसने धारा 370 को समाप्त कर दिया. राम मंदिर का भव्य निर्माण में विशेष निर्णय लिया. श्री कौशिक ने बताया कि 1 से 8 अप्रैल तक सभी विधानसभा विशेष सम्मेलन किया जाएगा. यहां के 8 विधानसभा में जाने पर देखा कि आम जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है, मोदी की गारंटी से खुश आम जनता अब मोदी को जीत की गारंटी दे रही है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें