Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नगरी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Oct 4, 2021
नगरी-धमतरी / आदिवासी विकास खंड नगरी में 2 अक्टूबर 2021 को गाँधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण नगरी एवं शिक्षा विभाग विकासखंड नगरी के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया | जागरूकता रैली कार्यक्रम में विशेष रूप से व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 नगरी भावेश कुमार वट्टी तथा विकासखड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह छात्र-छात्राओं,युवाओं,स्काउट गाइड के विद्यार्थियों तथा नागरिकगणों के साथ उपस्थित थे | जागरूकता रैली के पूर्व संक्षिप्त शुभारम्भ कार्यक्रम बी.आर.सी.प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया, जहां अतिथियों के द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पित किया गया | तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण नगरी एवं शिक्षा विभाग विकासखंड नगरी के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जागरूकता रैली नगर भ्रमण कर शहीद स्मारक चौक नगरी में संपन्न हुआ | जागरूकता रैली कार्यक्रम में सहायक लोक अभियोजक यादव, अधिवक्ता जागेश सोलंकी, गुलाब भारती गोस्वामी, अभिषेक जैन,सुरेश साहू पी.एल.वी. दूधेश्वर नाथ साहू, गायत्री बोदेले, जितेश्वरी साहू,हेमंत जांगड़े,लोचन साहू, अतुल ध्रुव, उमेश सोम, बी.आर.टंडन, शिक्षक गण, स्काउट गाइड के विद्यार्थी एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे | जागरूकता रैली कार्यक्रम में उपस्थितजनों के द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें