Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आदित्यवाहिनी के प्रदेश संगठन प्रभारी का जांजगीर चांपा प्रवास संपन्न

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् / आदित्य वाहिनी - आनन्द वाहिनी के अंतर्गत हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सम्पूर्ण राष्ट्र में युवा इकाई आदित्य वाहिनी संगठन विस्तार क्रियान्वित हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पूरे राज्य को पांच क्षेत्रों में विभक्त कर उनके प्रभारी की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में जोन प्रभारी अपने अपने प्रभार के क्षेत्रों में साप्ताहिक संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन प्रभारी की नियुक्ति तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी संदीप पांडे एवं उत्तर जोन प्रभारी रोशन अवस्थी का आज जांजगीर चाम्पा प्रवास हुआ। चाम्पा में शांतिनगर स्थित त्रियोगीनारायण मंदिर परिसर तथा जांजगीर में खोखसा फाटक के निकट स्थित प्रेम मंदिर परिसर में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी / सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा जिले में सांगठनिक विस्तार के संबंध में चर्चा हुई l जांजगीर चाम्पा जिले में आदित्य वाहिनी के संगठन विस्तार तथा साप्ताहिक संगोष्ठी आयोजन क्रियान्वयन हेतु राजगौरव अग्रवाल को संयोजक तथा सुमित अग्रवाल को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर संदीप पांडे / रोशन अवस्थी / नारायण अग्रवाल / उमाशंकर गोयल / राजगौरव गोयल / सुमित अग्रवाल / अरविन्द तिवारी /प्राचार्य कटकवार / पद्मेश शर्मा / सिद्धनाथ सोनी / मोहन द्विवेदी / लीलेश्वर तिवारी एवं प्रो० बी० डी० दीवान विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें