Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - जिले के हसौद थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम देवरीमठ के महानदी में डूबने वाले मनोज कुमार (32 वर्षीय) का एसडीआरएफ टीम बिलासपुर ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये एसडीआरएफ के जवान दीपक तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि कल सुबह छह बजे मनोज महानदी में डूब गया था जिसे जांजगीर के गोताखोरों द्वारा ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया। इसके बावजूद नही मिलने पर अधिकारियों द्वारा एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही टीम प्रभारी व्यास नारायण कंवर के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान देर शाम घटनास्थल पहुंचे। फिर सुबह सभी लोग महानदी में लापता मनोज की खोजबीन में लगे रहे। दीपक ने आगे बताया कि लगभग आठ घंटे की अथक प्रयास के बाद डूबने के जगह से एक किलोमीटर दूरी पर सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुये मनोज का शव बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेष पटेल भी उपस्थित थे। वहीं रेस्क्यू टीम में व्यास नारायण कंवर (टीम प्रभारी) / दीपक तिवारी / भरत बंजारे / राजेन्द्र जगत / देवनारायण राठिया / सुरेश आदित्य / अजय सिदार / रामलखन पटेल का सराहनीय योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ के इस टीम को अभी कुछ दिन पहले ही पिहरीद के राहुल रेस्क्यू अभियान के लिये भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें