Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नशीले इंजेक्शन का ग्राहक तलाशता शातिर ड्रग तस्कर जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Dec 12, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट अम्बिकापुर - नशीले इंजेक्शन के विरूद्ध सरगुजा पुलिस की लगातार जारी कार्यवाही की कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र ने घेराबंदी कर तीस नग अवैध मन: प्रभावी नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में अम्बिकापुर पुलिस न्यूज ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय एवं उनकी टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि एक संदेही सफ़ेद रंग के थैला मे नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही की घेराबंदी कर गौरव पथ रोड से पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रवि कश्यप साकिन मायापुर अम्बिकापुर का होना बताया , जब गवाहों की उपस्थिति मे संदेही की तलाशी ली गई। तब संदेही के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के थैला मे रखे ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी 15 नग एवं फेनिरामाइन मेलेट इंजेक्शन आईपी एविल 15 नग कुल 30 नग नशीला इन्जेक्शन (स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधी) कुल जुमला रकम 9000 रुपये का जप्त किया गया। आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय , आरक्षक विमल सिंह , शहबाज खान ,अतुल सिंह , इम्तियाज शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें