Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुलिस महानिरीक्षक ने दिये लंबित पत्रों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Nov 30, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बी.एन. मीणा द्वारा आज रेंज अंतर्गत जिलों में पुलिस मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के पालन /निराकरण के संबंध में जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में लंबित शिकायत पत्रों एवं वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। इसके अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में शिकायत जॉंच प्रतिवेदन की समीक्षा जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी द्वारा जॉच की गुणवत्ता की समीक्षा कर वरिष्ठ कार्यालय को तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश देते हुये कहा गया कि यदि समय पर शिकायतों का निराकरण होता है तो जनता का विश्वास पुलिस पर बढ़ता है और यदि थाना स्तर पर ही शिकायतों का समय पर निराकरण हो जाता है तो जनता को वरिष्ठ कार्यालय में आवश्यकता नहीं होती है। लंबित पत्रों के निकाल में अनावश्यक विलंब ना किये जाने संबंधी निर्देश देते हुये उनके द्वारा कहा गया कि निर्धारित समयावधि में पत्रों का जवाब वरिष्ठ कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया जावे , इसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को दी गई। बैठक के दौरान कार्यालयों में प्राप्त होने वाले पत्रों की प्रारंभिक प्रक्रिया के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को समझाई देते हुये बताया गया कि कतिपय कार्यालयों में पत्रों के मार्किंग व आवक-जावक की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण संबंधित शाखा को पत्र प्राप्त होने व जवाब तैयार करने में विलंब होता है , इसके लिये उनके द्वारा आवक-जावक शाखा को व्यवस्थित करने व प्रत्येक शाखा में पत्रों का गोश्वारा तैयार कर उसकी साप्ताहिक समीक्षा करने निर्देशित किया गया। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय से लंबित पत्रों की जानकारी हेतु सतत संपर्क में रहने निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्रीमती गायत्री सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संजय महादेवा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा अनिल सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ महेश्वर नाग , उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ मनीष कंवर , उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्रीमती साधना सिंह , उप पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रदीप येरेवार , उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ बेनेडिक्ट मिंज , उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही आई.तिर्की सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माया असवाल उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें