Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला से किया गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Sep 26, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - फेसबुक के माध्यम से पहचान होने के बाद न्यायधानी के एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुये बलात्कार के आरोपी को तारबहार पुलिस ने पंचकुला चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि प्रार्थिया व आरोपी संदीप यादव की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनो के मध्य बातचीत होने के दौरान आरोपी के द्वारा दिनांक 08 नवंबर 2019 को प्रार्थिया को मिलने के लिये थाना तारबाहर के होटल शिवनेरी में बुलाया था। वही कमरा बुककर प्रार्थिया के साथ आरोपी के द्वारा शादी करूंगा बोलकर विश्वास में लेते हुये शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पुनः फरवरी 2021 में उसी होटल में मिलने के लिये बुलाया और दूसरी बार भी शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया। प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिये बोलने पर आरोपी लगातार इंकार करता रहा एवं आरोपी बार - बार प्रार्थिया को फोन कर उसकी निजी तस्वीरों को उसके परिजनों व जान पहचान वालो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर प्रार्थिया के द्वारा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव में बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कराया गया। मूल घटनास्थल थाना तारबाहर जिला बिलासपुर का होने से विवेचना हेतु डायरी वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तारबहार थाना जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 179/22 - धारा 376 , 376 ( 2 ) ढ , 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराधिक घटना को ध्यान में रखते हुये तत्काल उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर देवेश सिंह राठौर के द्वारा उनि मिलन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दिनांक 23 सितंबर 2022 को आरोपी को उसके मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पंचकुला हरियाणा से पकड़ा गया। आरोपी संदीप यादव पिता प्रकाश यादव (उम्र 32 वर्ष) साकिन हाउस नंबर 24 ग्राम महेशपुर सेक्टर 21 पंचकुला हरियाणा से दिनॉक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना कबूल किया। उक्त आरोपी से दिनॉक घटना समय में उपयोग मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपी संदीप यादव को ट्रांजिस्ट रिमांड पर पंचकुला हरियाणा से थाना तारबाहर जिला बिलासपुर ( छ.ग. ) लाकर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , उपनिरीक्षक मिलन सिंह , आरक्षक संदीप शर्मा , पवन बंजारे , राम सोनवानी एवं सायबर सेल से उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी व उपनिरीक्षक अजय वारे का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें