Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - महिला को फोन से बातचीत करने के लिये दबाव डालने और बातचीत करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने एवं शादी करने के लिये दबाव डालकर परेशान करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत 10 जुलाई को चंद्रमणी साहू द्वारा प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 354 , 323 , 506 भादवि. 08 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी चंद्रमणी साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी पिसौद को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी आरोपी चंद्रमणी साहू को आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो , उपनिरीक्षक बी.एन. बनाफर , प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर , आरक्षक कुलदीप खुंटे , तेरस साहू , गुहा उरांव , दिलीप कश्यप , विरेन्द्र सूर्यवंशी एवं कैलाश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें