Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: विकासखंड नगरी के शैक्षणिक संस्था होंगे तम्बाखू मुक्त – बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Oct 19, 2021
नगरी-धमतरी / भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर धमतरी के निर्देशानुसार 14 नवम्बर 2021 तक समस्त शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाखू मुक्त किया जाना है | इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में सिगरेट एवं अन्य तम्बाखू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) 2003 की धारा-4 एवं धारा-6 के प्रावधानों को लागू करते हुए तम्बाखू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने आदिवासी विकास खंड नगरी के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाखू मुक्त बनाये जाने के सम्बन्ध में सभी संस्था प्रमुखों को आवश्यक निर्देश जारी किये है | बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के दृष्टि से शालाओं में विविध कार्यक्रम – निबंध लेखन,चित्रकला,भाषण स्पर्धा,पोस्टर निर्माण आदि प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश सभी प्राचार्य शासकीय-अशासकीय हाईस्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूल,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला को दिए है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें