Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: संभागीय संयुक्त संचालक कृषि ने की बैठक की समीक्षा

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Sep 24, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सारंगढ़ बिलाईगढ़ - संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर संभाग बिलासपुर महेन्द्र चौहान नये जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सम्मिलित बिलासपुर संभाग के नये विकास खंड बिलाईगढ़ में खंड स्तरीय कृषि विभाग के बैठक में शामिल हुये। जहां विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुये उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि का शेष ईकेवाईसी के कार्य समयावधि में निराकरण करें। आगामी समय में समर्थन मूल्य पर इस वर्ष अरहर , उड़द और मूंग की खरीदी की जावेगी जिसका 31अक्टूबर तक कृषकों पंजीयन होगा अतः कृषको से आवेदन लेकर गिरदावरी के साथ सत्यापन कर पंजीयन करें जिनकी खरीदी जिले के चिन्हांकित उपार्जन केंद्र में जावेगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सुगंधित धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।विकासखंड में खरीफ फसलों के क्षेत्राच्छादन की समीक्षा बारिकी से किये। एटीएम एवं बीटीएम आत्मा योजना के स्टाफ को योजनांतर्गत खरीफ में लिये गये फसल प्रदर्शन की समीक्षा करते हुये अपने समक्ष फसलों की बोनी कराने तथा समय समय पर कृषकों को तकनीकी सलाह देने का निर्देश दिये। चिराग योजना में प्रस्तावित रबि फसलों की जानकारी लेते हुये उन्नत तकनीकि के साथ बोनी कराने का सुझाव दिये।खंड स्तरीय फसलों के प्रदर्शनों की बोनी के समय कृषकों के खेतों में एटीएम , बीटीएम और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर बोनी करावें। वहीं समीक्षा बैठक उपरांत ग्राम बिसनपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत सुगंधित धान प्रदर्शन किस्म सीजी- देवभोग 25 हैक्टेयर के प्रदर्शन का अवलोकन व निरीक्षण संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कृषक महादेव जाहिरे और भागीरथी को आवश्यक तकनीकी सलाह दिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सारंगढ सुमन सिंह पैंकरा , एस०एस० एक्का विषय वस्तु विशेषज्ञ सारंगढ़ , पी०के० घृतलहरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिलाईगढ़ , डी०आर० केशरवानी कृषि विकास अधिकारी भटगांव , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय आनंद कुर्रे सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें