Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में मनाई गयी आत्मानंद जी की जयंती

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Oct 6, 2021
नगरी-धमतरी / आदिवासी विकासखंड नगरी में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में 6 अक्टूबर 2021 को स्वामी आत्मानंद जी की जयंती मनाई गयी | इस अवसर पर उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी एवं नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने स्वामी आत्मानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, स्वामी आत्मानंद जी ने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगायी है | उन्होंने विशेषकर आदिवासी क्षेत्र में बच्चो में तेजस्विता का संस्कार,युवको में सेवाभाव तथा बुजुर्गो में आत्मिक संतोष का संचार किया है | बी.ई..ओ.श्री सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद जीवन पर्यन्त छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करते हुए कुष्ठ उन्मूलन,युवा उत्थान एवं समाजहित के कार्यों में जी-जान से जुटे रहे | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानन्द जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में कार्य करने तथा मानवसेवा को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया | बी.ई.ओ. श्री सिंह ने स्वामी आत्मानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में अध्ययनरत बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी आत्मानन्द जी के नाम पर अति महत्वपूर्ण योजना के रूप में प्रारंभ किये गये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नाम के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने तथा जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने को कहा | कार्यक्रम में प्राचार्य पी.सी.झा, व्याख्याता श्रीमती सुमन गुप्ता,व्याख्याता अशोक कुमार माने, सेवानिवृत प्रधान पाठक खिलानंद यदुराज एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे |*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें