Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हसौद थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने पेश की मानवता की मिशाल

जांजगीर चांपा - प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देते हुये शारीरिक शोषण कर गर्भवती प्रेमिका को बिलासपुर में छोड़कर फरार होने के मामले में हसौद के नवपदस्थ थाना प्रभारी ललित कुमार चन्द्रा ने मानवता की मिशाल पेश करते हुये पीड़िता के दोनो जुड़वा बच्चों के दूध के खर्च वहन करने की जिम्मेदारी उठाया है। ‌ इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ललित कुमार चन्द्रा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पीड़िता दो जुड़वा बच्चों व अपने भाई के साथ थाना पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। महिला के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव का उत्तरा कश्यप ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उससे शादी को प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसको गर्भ ठहर गया। महिला लगातार उस पर शादी का दबाव बनाने लगी , मगर वह हर बार आनाकानी करने लगा। इसके बाद जुलाई माह में उत्तरा पीड़िता को बिलासपुर लेकर पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे वह वापस घर लौटी और इसकी शिकायत थाने में की। इस दौरान उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया , मगर अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने बताया कि उसे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास बच्चों के दूध खरीदने के लिये भी पैसे नही है। उनकी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुये उसकी आर्थिक स्थिति को देख हसौद थाना प्रभारी ललित कुमार चंद्रा ने मानवता की मिशाल पेश करते हुये दोनों जुड़वा बच्चों के दूध का खर्च उठाने की जिम्मेदारी उठाते हुये शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा लिये गये इस निर्णय की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें