Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने की पदभार ग्रहण

जांजगीर चाम्पा - जिले की नवनियुक्त कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले के बीसवीं कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नये कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुये आमजनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाकर जन - जन को लाभान्वित करने पर प्राथमिकता से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों - कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुये सभी का परिचय भी लिया। विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुये अपर कलेक्टर कक्ष , एनआईसी , भू अभिलेख शाखा , रिकार्ड रूम , खनिज शाखा , वित्त शाखा , शिकायत शाखा , लोक सेवा केन्द्र , खाद्य विभाग , सांख्यिकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य शाखाओ व कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य , संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 की आईएएस सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का कलेक्टर के तौर पर यह दूसरा जिला है। इससे पहले वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर थीं।छह साल पहले वे पेंड्रा में एसडीएम भी रह चुकी हैं। फिर वे रायगढ़ जिले और सुकमा जिले में जिला पंचायत की सीईओ रह चुकी हैं। गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिले में कलेक्टर रहते आईएएस सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्कूल छोड़ चुकी 120 आदिवासी बच्चों को स्कूल भेजने की महती कार्य किया था। साथ ही सुकमा जिले में जिला पंचायत की सीईओ रहते वे उस अंतिम छोर के गांवों का दौरा किया था , जहां पहली बार कोई आईएएस अफसर के तौर पर वे पहुंची थीं और ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका निराकरण किया था। पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में हुआ स्वागत जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पूर्व कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का विदाई समारोह एवं नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा , रक्षित निरीक्षक एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व कलेक्टर महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें नई पदस्थापना पर बधाई दी गई। इसके साथ ही नवपदस्थ कलेक्टर महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें