Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे ने ली समीक्षा बैठक

संजय पांडे की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा 06 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री आर के खुंटे ने बुधवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभागार में ली। समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, क्रियान्वयन एजेंसी के कार्यों की प्रगतिवार समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाय। मनरेगा कार्यों में प्रतिदिन चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा का मूल उद्देश्य सभी जॉबकार्डधारी परिवारों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराया जाना है। इसके लिए कार्य की सूचना और रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों में बाउंड्रीवाल, पानी की सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाए, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग मिलकर प्लान तैयार करें। इसके अलावा लक्ष्य के विरूद्ध सृजित मानव दिवस की उपलब्धि, चल रहे कार्यों में नियोजित श्रमिकों की समीक्षा, महिलाओं द्वारा सृजित मानव दिवस, 100 दिवस रोजगार प्राप्त किए परिवार, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, कार्यपूर्णता का प्रतिशत, हितग्राही मूलक कार्यों को लेकर समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास के तहत बनाए जा रहे आवास की जनपद पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा में आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा किश्त प्राप्त उपरांत अप्रारंभ, अपूर्ण, प्रगतिरत आवासों की प्रगति, स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को शतप्रतिशत प्रथम एवं अंतिम किश्त भुगतान किये जाने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की जियोटैगिंग एवं निर्माण को लेकर सतत रूप से मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के निर्माण के बाद उसका उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जियोटैगिंग एवं संचालन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण चालू करने एवं सेग्रीगेशन शेड, गोबरधन योजना के अंतर्गत बायोगैस संयंत्र स्थापना एवं संचालन, ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम की समीक्षा की गई। बैठक में वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री विजय पांडेय, क्रियान्वयन एजेंसी के जिला अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, आरईएस एस.डी.ओ., मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक, पीएम आवास योजना ब्लॉक कॉर्डिनेटर, तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें