Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: डकैती के चार आरोपी सहित चार विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Mar 9, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - भागवत कथा टीम के साथ घर वापस आ रहे लोगों से रात में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये भागवत कथा में मिले दक्षिणा एवं स्वयं के खर्च हेतु रखे रुपये , मोबाइल और टीम के साजो सामान , दैनिक सामाग्री की लूट करने वाले चार आरोपियों सहित चार विधि से संघर्षरत बालकों को हसौद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी मुकेश कुमार साहू पिता बाबूलाल साहू 34 वर्ष निवासी अड़भार चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती छग द्वारा गत 07 मार्च को थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01 मार्च 2023 को ग्राम पेंड्रावन (सरसींवा) से अपने भागवत कथा टीम के साथ उमेश कुमार डडसेना के मोटर सायकल में बैठा था एवं एक मोटर सायकल में लक्ष्मण राठौर एवं गोवर्धन केवट थे। मोटर सायकल से वापस आते समय भेड़ीकोना पुल के आगे करीब रात दस बजे दो मोटर सायकल में सवार चार - चार व्यक्ति अपने मोटरसायकल को ओवरटेक कर रोककर एक लड़का मोटर सायकल को लात से धक्का मारकर हम लोगों को गिरा दिये एवं सभी एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। भागवत कथा में मिला दक्षिणा राशि 21000 रूपये एवं स्वयं के खर्च हेतु रखे 6000 रूपये कुल 27000 रूपये एवं दो नग मोबाईल को छोटे बैंग में रखा एवं एक बैग में टीम का साजो सामान , दैनिक सामाग्री को भी लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक महोदय एम० आर० अहिरे (भा.पु.से) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी. एस. खुटिया को मामले से अवगत कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने उनके कुशल मार्गदर्शन में आरोपी रितेश भारद्वाज पिता निर्भय भारद्वाज उम्र 18 वर्ष निवासी हसौद भाठापारा थाना हसौद , तुलसी यादव पिता घसिया यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बाजार चौक हसौद , प्रीतम कुमार यादव पिता दिलदार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी धमनी थाना हसौद , मोहन यादव पिता रामनारायण यादव उम्र 19 वर्ष निवासी हसौद थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) एवं चार विधि से संघर्षरत बालक को पुछताछ किया गया जिन्होंने घटनाकारित करना स्वीकार किया। इस घटना में प्रयुक्त दो मोटरसायकल एवं लूट की रकम 27000 रूपये में से 8000 रुपये एवं दो नग मोबाईल को पेश करने पर जप्त करते हुये आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त मामले की कार्यवाही में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल , सउनि जे०के वर्मा , प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार , पूरन लाल कैवर्त , अनूप खलखो , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टंडन , घनश्याम पाण्डेय , बृजमोहन नेताम , संदीप सोनंत , दिगम्बर साहू , महेन्द्र महेश्वरी , मनोज कोशले , विनोद कटकवार , जयपाल कंवर , शिवगोपाल रात्रे , सहदेव यादव , जयप्रकाश गबेल , रणजीत जांगड़े का विशेष योगदान रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें