Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - लखेश केंवट

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - सिटी कोतवाली की दूसरी बार कमान सम्हालने पर आज कई इंटरनेशनल चैम्पियन बेल्ट विजेता रेसलर प्रतीक तिवारी एवं संवाददाताओं ने निरीक्षक लखेश केंवट से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।बताते चलें कि इसके पहले निरीक्षक लखेश केंवट जून 2020 में कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हुये थे। उसके बाद इनका स्थानांतरण नवागढ़ , बाराद्वार , अकलतरा करते हुये वहां से रक्षित केंद्र भेज दिया गया था। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने हाल ही में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये कर्मचारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में एक ओर जहां निरीक्षक लखेश केंवट को रक्षित केंद्र से एक बार फिर कोतवाली जांजगीर का प्रभार दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली जांजगीर में लम्बे समय से पदस्थ टीआई उमेश साहू का स्थानांतरण अकलतरा थाना किया गया है। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नवनियुक्त सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी और गरीबों के साथ दबंग लोग अब कोई उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं कर सकेंगे। कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय  मिल जाये और वरिष्ठ अधिकारियों के पास उसको ना जाना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास  रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर व देहात क्षेत्र के अपराधी व अपराध का कार्य करने वाले या जुआ , सट्टा जैसे जितने भी समाज विरोधी कार्य हैं उनको करने वाले या तो उन कार्यों को छोड़ दें अन्यथा पुलिस अब अपने स्तर से इन सभी अवैध कार्यों को बंद करायेगी। उन्होंने एक बात और स्पष्ट की है कि उनको अपराधियों के लिये सिफारिश पसंद नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें