Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाला आरोपी पति जेल दाखिल

जांजगीर चांपा - दहेज और वेतन के पैसा के नाम पर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को बलौदा पुलिस ने दहेज मृत्यु धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि मृतिका ललिता यादव उम्र 38 वर्ष निवासी खिसोरा जो लेवई मिडिल स्कूल में शिक्षा कर्मी वर्ग 02 के पद पर कार्यरत थी। मृतिका की शादी आरोपी रूद्रप्रताप यादव से करीबन पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने गत 14 जनवरी को अपने घर के कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी , जिस पर थाना बलौदा में मर्ग कायम कर जांच की गई। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया था। मृतिका के नव विवाहिता होने से उनके माता पिता एवं गवाहों का कथन लिया गया। जिसमें पाया गया कि मृतिका का पति रूद्रप्रताप यादव उम्र 33 वर्ष निवासी खिसोरा मृतिका को किसी से बात नही करने देता था और मृतिका के बैंक पास बुक एटीएम को अपने पास रखता था। इसके अलावा खर्च के लिये पैसी भी नही देता था और शराब पीकर मारपीट करता था। इसकी जानकारी मृतिका ने अपनी मां को मृत्यु के एक दिन पूर्व फोन कर बताई थी। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी पति रूद्रप्रताप यादव द्वारा मृतिका से पांच लाख रूपये की मांग करना और तुम मर जाओंगे तो तुम्हारे जगह नौकरी करूंगा कहकर मृतिका को शरीरिक , मानसिक आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इससे प्रताड़ित होकर नवविवाहिता दिनांक घटना को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण में आरोपी रूद्रप्रताप यादव पिता धिरपाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध बलौदा पुलिस ने धारा 304बी भादवि का अपराध कायम कर आज विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा , उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा , सउनि प्रमोद महार , कृष्णपाल सिंह कंवर , प्रधान आरक्षक अरूण कौशिक , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को , आरक्षक युवराज सिंह , रामभरोश कश्यप , चंद्रकांत कश्यप , जितेंद्र कुर्रे एवं योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें