Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अवैध वसूली करने वाला फर्जी पुलिस जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फर्जी पुलिस बनकर मोटरसाइकिल में घूमकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने घेराबंदी करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत 27 फरवरी को मुखबिर से फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि आठ बजे बजे ग्राम कुरमा का प्रकाश खूंटे उम्र 26 वर्ष बलौदा कोरबा मेन रोड कुरमा मोड़ के पास पुलिस वर्दी पहन कर अपने मोटरसाइकिल होण्डा साइन क्रमांक सीजी 12 एबी 5309 में घुम रहा है और आने जाने वाले ट्रेक्टर एवं अन्य वाहनों को रोककर मैं पुलिस वाला हूं , तुम्हारा फाइन पटेगा कहकर डरा धमका रहा है। तथा ग्रामीणों को ठगकर अवैध रूप से पुलिस का भय दिखाकर पैसे वसूल कर रहा है। जिस पर आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध थाना बलौदा में धारा 170 , 171 , 419 , 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल बलौदा पुलिस मौके पर पहूंचकर घेराबंदी कर प्रकाश खूंटे को पकड़कर आरोपी प्रकाश खुंटे से एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन क्रमांक सीजी 12 एबी 5309 एवं अवैध वसुली 200 रूपये , एक खाकी रंग पुलिस वर्दी शर्ट , पेंट , टोपी , बेल्ट , स्पोर्टस जूता बरामद कर आरोपी प्रकाश खुंटे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुरमा बलौदा को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह कंवर , प्रमोद महार , आरक्षक दिलीप माथुर , श्यामभूषण राठौर एवं संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें