Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आचार्य झम्मन शास्त्रीजी के सानिध्य में कल चांपा में आयोजित होगा करपात्रीजी निर्वाण दिवस

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा - अभिनव शंकर सर्वभूतहृदय यतिचक्र चूड़ामणि स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज (धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी) का 42 वां निर्वाण आराधना पर्व कल माघ शुक्ल चतुर्दशी 23 फरवरी 2024 को पूरे राष्ट्र भर में श्रद्धापूर्वक आयोजित है। इस अवसर पर ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर अनंत श्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज के पावन मार्गदर्शन में धर्मसंघ , पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी , राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में विभिन्न प्रान्तों के प्रत्येक जिले में सत्संग , विचार गोष्ठी , रुद्राभिषेक , शिवार्चन , सहस्त्रार्चन , पूजन आराधना , भजन , वृक्षारोपण , फल वितरण , गौसेवा , सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ , पर्यावरण शुद्धि , हिन्दुओं के प्रशस्त मानबिन्दुओं की रक्षा हेतु विविध भव्यतम कार्यक्रम आयोजित है। इसी कड़ी में प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर में भी आचार्यों की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं जांजगीर चाम्पा जिला इकाई द्वारा श्रीत्रिलोकीनाथ मन्दिर शांतिनगर , रेलवे स्टेशन के समीप चाम्पा में पीठपरिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पुरी शंकराचार्यजी के कृपा पात्र शिष्य प्रख्यात अध्यात्मवेत्ता आचार्य झम्मन शास्त्रीजी के सानिध्य में सायं चार बजे से अध्यात्म गोष्ठी होगी। इसमें स्वामी करपात्रीजी के व्यक्तित्व के साथ ही उनकी रामराज्य पर अवधारणा पर सारगर्भित प्रवचन आचार्य प्रवर के श्रीमुख से श्रवण करने का सौभाग्य सुलभ होगा। धर्मसंघ पीठपरिषद्, आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी ने सभी श्रद्धालुओं से इस आराधना पर्व महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। वहीं संस्थानम् प्रांतीय कार्यालय ने समस्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर विस्तृत जानकारी शंकराचार्य आश्रम रायपुर में देने को कहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें