Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: चांपा में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती,अंमंदि इंडिया डीडी ग्रुप का आयोजन

जांजगीर चांपा - अंमंदि इंडिया डीडी ग्रुप के बैनर तले आज श्री रामबांधेश्वरधाम सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आकर्षक रूप से बने पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोगों की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान अंमंदि इंडिया डीडी ग्रुप के डायरेक्टर दीपक दुबे प्रदेशाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छग ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश के श्रमिक साथियों सिल्प करो कारीगर उद्योग कारखानों खदानों शासकीय अर्धशासकीय कर्मचारी कलमकार भाईयो बहनों को बधाई देते हुवे हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं | संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान  विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है। अंत में भगवान विश्वकर्मा की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें