Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता - लखेश केंवट

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Mar 13, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा - जिले के थाना प्रभारी सुहेला की कमान सम्हालने पर आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के संवाददाताओं ने निरीक्षक लखेश केंवट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। बताते चलें इनकी पहली पदस्थापना बलौदाबाजार भाटापारा जिले के थाना गिधपुरी में की गई थी। वहीं जिले में दूसरी पदस्थापना के रूप में इन्हें कसडोल थाना सम्हालने का अवसर दिया गया था। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा सदानंद कुमार ने हाल ही में कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये बड़ी संख्या में अधिकारी - कर्मचारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में एक ओर जहां निरीक्षक लखेश केंवट को सायबर सेल से धाना सुहेला का प्रभार सौंपा गया है। वहीं दूसरी ओर निरीक्षक अजय झा थाना सुहेला से सिटी कोतवाली बलौदाबाजार स्थानांतरित किया गया है। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान नवनियुक्त सुहेला थाना प्रभारी लखेश केंवट ने विशेष चर्चा में अरविन्द तिवारी से कहा कि क्षेत्र में जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहते हैं और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये क्योंकि थाना में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को यही लगता है कि थाने से हमें न्याय मिल जाए और न्याय का प्राथमिक मंदिर मानती है। वे चाहते हैं कि पीड़ितों को वरिष्ठ अधिकारियों के पास ना जाना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास  रहेगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर व देहात क्षेत्र के अपराधी व अपराध का कार्य करने वाले या जुआ , सट्टा जैसे जितने भी समाज विरोधी कार्य हैं उनको करने वाले या तो उन कार्यों को छोड़ दें अन्यथा पुलिस अब अपने स्तर से इन सभी अवैध कार्यों को बंद करायेगी।‌अंत में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधो में अंकुश लगाना , अवैध शराब - जुआ - सट्टे पर कार्रवाई करना , थाना आने वाले पीड़ितों का समस्या सुनते हुये रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाना , आगामी चुनावों का शांतिपूर्वक ढंग से निष्पादन करवाना , न्यायालय से जारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करना , क्षेत्र में पुलिस के प्रति अच्छा माहौल बनाना , शहर में यातायात व्यवस्था को अच्छे तरीके से सुचारू करना , एक्सीडेंट स्पॉट को चिन्हांकित कर हल निकालना ये सभी मेरी जिम्मेदारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें