Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक

जांजगीर-चांपा 28 नवम्बर 2023/ भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाइन जांजगीर खोखरा में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली स्थल का कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल एवं सेना भर्ती रायपुर के कर्नल एन सेमलटी ने पुलिस लाइन मैदान खोखरा जांजगीर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में रनिंग ट्रैक, साफ सफाई, पेयजल, लाइटिंग, पार्किंग एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री गुड्डु लाल जगत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विदित हो कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन जांजगीर खोखरा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर व अग्निवीर टेडसमेन का आयोजन होगा एवं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए हवलदार सर्वेक्षक, स्वचालित मानचित्रकार की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जाएगा। इसमें अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। स/क्र

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें