Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल रही शौर्या राठौर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा - मूलतः जांजगीर-चांपा निवासी सुश्री शौर्या राठौर ने नीट यूजी 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 575 / 720 अंक अर्जित कर परिवार और राठौर समाज को गौरवान्वित की हैं। शौर्या आगे डाॅक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहती हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा शौर्या राठौर बारहवीं सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर राठौर परिवार को गौरवान्वित की है। शासकीय महाविद्यालय चांपा के पूर्व प्राध्यापक ( वाणिज्य ) एवं उनके अभिन्न मित्र शशिभूषण सोनी ने बताया कि मित्र धनंजय राठौर की सुपुत्री सुश्री शौर्या राठौर बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उनके पिताश्री धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ हैं जबकि उनकी मां श्रीमति रोशनी राठौर आकाशवाणी केंद्र , रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैंं। शौर्या की बहन कुमारी सौम्या महाराष्ट्र ( मुम्बई ) से लाॅ की पढ़ाई कर रही हैं । शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। सुश्री शौर्या राठौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के मार्गदर्शन , आशीर्वाद और अपने परिवार जनों के स्नेह , शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया हैं। शौर्या को उनके इस उपलब्धि पर परिवारजन , रिश्तेदारों , दोस्तों सहित समाज के लोगों बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं की चांपा नगर सह-संयोजिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमति संगिता-सुरेश पाण्डेय , शशिप्रभा सोनी , श्रीमति शांता गुप्ता , रजनी-सिद्धनाथ सोनी , मीनाक्षी-मोहन सोनी ने बालिका कि प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें