Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: एसपी विजय अग्रवाल ने किया महिलाओं का सम्मान

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली त्योहार के मद्देनजर जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं परिवार परामर्श केन्द्र के नवीन सदस्यों का स्वागत तथा पुराने सदस्यों के विदाई समारोह का आयोजन गत दिवस परिवार परामर्श केन्द्र में किया गया। उक्त कार्यक्रम विजय अग्रवाल पुलिय अधीक्षक की अध्यक्षता मे संपन्न हुई , जिसमें जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न थाना चौकी एंव कार्यालयो में कार्यरत महिला अधिकारी, कर्मचारीगण , नवीन/पुराने परिवार परामर्शदात्री के सदस्य तथा योग विद्या स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन परामर्शदात्री सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात् नवीन परामर्शदात्री सदस्यो का परिचय लिया गया। इस दौरान नवीन परामर्शदात्री के सदस्यों द्वारा अपने लगन एवं मेहनत तथा उत्साह से अपने कार्यो का निर्वहन करने के संबंध में इच्छा जाहिर की गई। पुराने परामर्शदात्री सदस्यो द्वारा परामर्शदात्री के संबंध में लंबे समय से कार्य करने के अनुभव को साझा किया गया , साथ ही नवीन सदस्यों को उत्साह एवं निष्पक्ष भावना से कार्य करने एवं प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलहनामा से कराये जाने की सलाह दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुराने परामर्शदात्री के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में एसपी अग्रवाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ की सम्मान को दृष्टिगत रखते हुये स्व. सुश्री शशिकांता राठौर की परिवार परामर्श केन्द्र को दिये गये योगदान को प्रेरणाश्रोत बताया गया। परिवार परामर्श केन्द्र को नवीन स्थान मे सर्व सुविधा युक्त बनाने का प्रयास करने एवं होली पर्व के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी करने से महिलाये निडर एवं निर्भिक होकर गली एव मोहल्लो मे होली खेलने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला पुलिस अधीकारी एवं कर्मचारियों को विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय सुश्री शशिकांता राठौर राज्य महिला आयोग सदस्य को नवीन एवं पुराने परामर्शदात्री सदस्यो तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में संकिय भुमिका को याद करते हुये भावुक होकर श्रद्धांजली दी गई। योग विद्या शिक्षको द्वारा समय समय पर रक्षित केन्द्र एंव जिला जेल जांजगीर मे योगाभ्यास कराया जाता है। जिन्हे शाल एंव श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा महिला पुलिस कर्मचारी को श्रीफल व गुलाब देकर सम्मानित किया गया। नवीन परामर्शदात्री के सदस्य दुष्यंत सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रकरण का निराकरण परिवार परामर्श केन्द्र में ही करने का प्रयास करने के संबंध में बताया। वहीं संतोष राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा - नारी-नारी कहते है नारी नर की खान। नारी से नर होत है ध्रुव प्रहलाद समान। उक्त कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया , जिनके द्वारा यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता रमन्ते उद्बोधित कर कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 60-70 लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें