Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का त्वरित निराकरण करें - एसपी विजय अग्रवाल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यालयीन कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उन्होंने कई अतिआवश्यक निर्देश दिये। जिनमें उनके द्वाराआगामी एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण की समीक्षा कर सेवानिवृत्त होने से पूर्व की संपूर्ण कार्यवाही समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी सेवानिवृत्त हुये अधिकारी / कर्मचारियों का कोई भी स्वत्व लंबित नहीं रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस इकाई से जिला सक्ती स्थानांतरित हुये पुलिस कर्मियों का सेवा पुस्तिका आवश्यक रूप से भेजने हेतु निर्देशित किया गया।अनावश्यक दस्तावेजों का एक सप्ताह के अंदर नष्टीकरण के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय से प्राप्त होने वाले रिट पिटिशनों का समयावधि में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले पत्रों की जानकारी समय पर प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय के कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना पाये जाने पर संबंधितों को दंडित करने हेतु हिदायत दिया गया। उक्त बैठक में अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , निकोलस खलखो एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें