Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: फर्जी पंजीयन कर गबन करने के दो आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - धान खरीदी केंद्र कोरबी में फर्जी पंजीयन कर चार लाख पांच हजार रूपये की शासकीय राशि गबन करने वाले दो आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार माननीय जिला दंडाधिकारी जिला जांजगीर चांपा द्वारा गठित टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रार्थी मुकेश पाण्डेय मैनेजर ग्रामीण सहकारी बैंक बलौदा द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्रीमति पुजा अग्रवाल एवं अन्यों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानो का फर्जी पंजीयन कर फर्जीवाडा कर चार लाख पांच हजार रूपये रकम को निकालकर गबन करने एवं धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 420 , 409 , 468 ,471 , 120 बी , 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मनोज अग्रवाल तथा सीमा अग्रवाल निवासी डोंगरी का सलिप्ता पाये जाने से नाम जोड़ा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपिया सीमा अग्रवाल एंव पूजा अग्रवाल माननीय छग हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत पर है। प्रकरण के आरोपी जितेन्द्र अग्रवाल उर्फ छोटू और मनोज अग्रवाल उर्फ डब्बू के द्वारा शासन के राशि का कूटरचना कर चार लाख पांच हजार रूपये का राशि गबन करना पाये जाने पर बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी , सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर , प्रधान आरक्षक अरूण कौशिक , आरक्षक दिलीप माथुर , जितेन्द्र कुर्रे , महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें