Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाशते दो आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Mar 29, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये हसौद पुलिस ने तीन किलो गांजा लेकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते दो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय एम० आर० आहिरे (भा.पु.से) जिला सक्ती द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ था। उसी तारतम्य में नशे की रोकथाम हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। गत दिवस मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम परसदा से सरसीवां की ओर जाने वाली मेन रोड लाईफ लाईल अस्पताल के आगे में अलग - अलग बैंग में पीठ्ठू बनाकर मादक पदार्थ गांजा रखा है , तथा ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० आहिरे (भा.पु.से) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी.एस. खुटिया को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर उनके कुशल मार्गदर्शन में विधिवत गांजा रेड कार्यवाही हेतु मुखबीर से प्राप्त सूचना के अनुसार हमराह स्टॉफ एवं गवाहो के साथ ग्राम परसदा लाईफ लाईन अस्पताल के आगे मेन रोड किनारे जाकर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। जहां मुखबिर के बताये स्थान पर दो व्यक्ति अपने - अपने कंधा पीठ में बैग लटकाये मिले , जिनका नाम पता पूछने पर पहला व्यक्ति अपना नाम सुरेन्द्र कुमार रात्रे पिता राम कुमार रात्रे उम्र 25 साल निवासी धमनी थाना हसौद जिला सक्ती छग एवं दूसरा व्यक्ति राजेश रात्रे पिता रत्थुराम रात्रे उम्र 22 साल निवासी देवरघटा थाना हसौद जिला सक्ती छग का रहने वाला बताया। जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर उनहे प्राप्त वैधानिक संरक्षण से अवगत कराते विधिवत रेड कार्यावाही कर आरोपी सुरेन्द्र कुमार रात्रे से दो किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती चौदह हजार रूपये एवं आरोपी राजेश रात्रे से एक किलाग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती सात हजार रूपये जुमला तीन किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला कीमती इक्कीस हजार रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपीयों को कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से हसौद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त मामले की कार्यवाही में हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल , प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टंडन , खगेश्वर राठौर , घनश्याम पाण्डेय , प्रमोद सोनंत , महेन्द्र महेश्वरी का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें