Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में सम्भावनाएँ : दो दिनी सेमिनार सम्पन्न,50 से ज़्यादा रिसर्च स्कालर और दवा निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 14, 2023
रायपुर, छत्तीसगढ़ में दवा निर्माता कम्पनियों को बढ़ावा देने और दवा निर्माण क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए दो दिवसीय सेमिनार अभनपुर के ग्रेसियस कालेज ऑफ़ फ़ार्मेसी में हुआ। इस सेमिनार का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और तकनीकी कौंसिल ने किया । सेमिनार में पचास से अधिक फ़ार्मेसी रिसर्च स्कॉलर्स और नौ दवा निर्माता फ़ार्मेसी कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सेमिनार में निर्माण इकाइयों और अध्ययन संस्थाओ के समन्वय फ़ार्मास्यूटिकल सेक्टर में रोज़गार के अवसर एवं नई रिसर्च को बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। सेमिनार का शुभारंभ फ़ार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के एजुकेशन रेग्युलेशन कमेटी के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह और पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविध्यालय के एसोसियेट प्रोफ़ेसर डॉ विशाल जैन ने किया। इस सेमिनार में विभिन्न फ़ार्मेसी कालेजों के पचास से अधिक शोधकर्ताओं ने फ़ार्मा क्षेत्र में अपनी रिसर्च और नवाचार के बारे में प्रेसेंटेशन दिया साथ ही तीस से अधिक विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेज़ेंटेशन भी सेमिनार में दिया। इस सेमिनार में फ़ार्मेसी की फ़ील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ़ार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया गया।सेमिनार में दवा निर्माता कम्पनियों और फ़ार्मा के पठन-पाठन- शोध से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें