: नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले सात आरोपी जेल दाखिल
Tue, Mar 28, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - अधिक रकम का झांसा देकर नया खाता खुलवाकर महादेव एप में उपयोग करने वाले सात आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना की जा रही है। आरोपी चिरंजीव केशरवानी पूर्व में दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। इस प्रकरण में संलिप्त आरोपियों से मोबाईल , बैंक खाता का पास बुक एवं अन्य दस्तावेज भी जप्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया प्रार्थी अभिषेक कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी तुस्मा द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पोड़ी में रहने वाले चन्द्र प्रकाश साहू , चन्द्रकांत साहू , राखी लाल साहू , तुलेस यादव , सुनील साहू , शिवरीनारायण मे रहने वाले चिरंजीव केशरवानी एवं अकलतरा मे रहने वाले अरूण पनारिया ये सभी लोग मिलकर गांव कटौद आकर प्रार्थी को बैंक मे एक अच्छी स्कीम आई है , जिसमें पैसा जमा करने पर शुरू मे पांच हजार रूपये बैक मे जमा कर खाता खेालवाना पडे़गा। उसके एक दो माह बाद मे पच्चीस हजार रूपये मिलेगा कहते हुये प्रार्थी का नया खाता खुलवाकर उसको महादेव सटटा बुक एप मे देकर उस खाते का गलत तरीके से उपयोग किये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में आरोपियों के विरूद्ध अप क्र 111/23 धारा 420 , 34 भादवि दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन कर आरोपियो के ठिकानो पर दबीश दी गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी चिरंजीव केशरवानी उर्फ चंकी केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शिवरीनारायण , अरूण पनरिया उम्र 32 वर्ष निवासी अकलतरा , चन्द्रकांत साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पोड़ी , चन्द्र प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पोड़ी , राखीलाल साहू उम्र 33 साल निवासी पोड़ी , तुलेश यादव उम्र 27 साल निवासी पोड़ी राछा और सुनील साहू उम्र 21 साल निवासी पोड़ी राछा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि नये लोगों का पांच हजार रूपये में नया बैक खाता खुलवाने पर एक माह बाद पच्चीस हजार रूपये मिलेगा ऐसी लालच देकर ग्राहक से पांच हजार रूपये और उनकी आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी लेकर बैक में खाता खुलवा लेते थे। उस खाता को महादेव सटटा बुक एप वालो को दे देते थे जिसके एवज मे उन्हें पच्चीस हजार रूपये प्रति बैंक खाता के हिसाब से राशि प्राप्त होती थी , जिसको वे आपस में बंटवारा कर लेते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी महादेव सट्टा एप बुक में काम करता था। जिसमें अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचायजी के आईडी के माध्यम से लोकल स्तर पर महादेव एप सट्टा के क्वाईन से पैसे में ट्रांसफर को आपरेट करते थे। आरोपी चिरंजीव केशरवानी लगभग एक वर्ष पूर्व दुबई जाकर भी महादेव सट्टा एप में काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से मोबाइल जिसके माध्यम से धोखाधड़ी करते थे , ग्राहक के बैंक खाता एवं अन्य दस्तावेज को जप्त कर सात आरोपियों को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही इस प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। वहीं प्रकरण मे अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध मे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा परशुराम जयंती पर किया जायेगा उपनयन संस्कार
Tue, Mar 28, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टचांपा - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया पर समस्त ब्राह्मण समाज के बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार भगवान परशुराम ब्राह्मण युवा संगठन चांपा द्वारा परशुराम भवन जिला चिकित्सालय के बगल में किया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये संगठन के पद्मेश शर्मा ने बताया कि चांपा नगर में भगवान परशुराम जयंती को उपनयन संस्कार एवं शोभायात्रा के रूप में विगत तीस वर्षों से भी अधिक से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। नगर में परशुराम जयंती की शोभायात्रा और उपनयन संस्कार को लेकर संगठन के पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। दूरदराज एवं आसपास के लोग संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर उपनयन संस्कार कराते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा प्रतिदिन भवन में शाम को बैठक करके रूप रेखा बनाई जाती है जहां लोग शामिल होकर अपनी अपनी राय दे रहे हैं। इस बार आयोजित कार्यक्रम के बारे पद्मेश शर्मा ने बताया इस वर्ष भी 21 और 22 अप्रैल को उपनयन संस्कार एवं भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि संगठन के कई दौर के बैठक पश्चात अब पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है और उपनयन संस्कार के इच्छुक परिजन बटुकों का पंजीयन करा सकते हैं। इस बार ग्यारह सौ रूपये शुल्क रखा गया है , जिसमें बटुक सहित तीन लोगों के भोजन और आवास की व्यवस्था शामिल है। तीन से अधिक लोगों की उपस्थिति में संगठन द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। कुल 51 बटुकों का पंजीयन किया जायेगा जो पहले आओ - पहले पाओ पर आधारित रहेगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण देते हुये पद्मेश शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम पांच बजे से बटुकों का एकत्रीकरण पूजन एवं संस्कार प्रक्रिया प्रारंभ होगा। वहीं दूसरे दिन 22 अप्रैल को सुबह त्रिमुंडन , ब्राह्मण भोजन , पूर्वाह्न ग्यारह बजे भिक्षाटन , दोपहर भोजन , शाम चार बजे भवन में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन और पांच बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ भगवान परशुराम की जीवंत प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जायेगा। यह शोभायात्रा परशुराम भवन प्रारंभ होगी , जो लायंस चौक , थाना चौक से सदर बाजार होते हुये नगर के हृदयस्थल स्थित बड़े मठ जगन्नाथपुरी पहुंचेंगी। यहां दर्शन पूजन पश्चात रामबांधा तालाब स्थित मां समलेश्वरी का दर्शन पूजन करते हुये परशुराम चौक में पूर्ण होगी। देर शाम सात बजे अतिथियों द्वारा ध्वजापूजन चौंक में एवं भगवान परशुराम जी का महाआरती उपरांत प्रसाद वितरण एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा होगी और संगठन आभार प्रदर्शन किया जायेगा। उपनयन संस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये पद्मेश शर्मा के मोबाइल नंबर 9584428743 और 9893633302 पर संपर्क किया जा सकता है।
: नव पदस्थ बाल्को थाना प्रभारी सनत सोनवानी से मिले स्थानीय गणमान्य नागरिक
Mon, Mar 27, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बाल्को स्थित बाल्को थाना के नव पदस्थ सनत सोनवानी से मिलने स्थानीय गणमान्य नागरिक पहुंचे तथा उन्हें फूल बाबू के भेंट कर उनका सम्मान किया इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सनत सोनवानी ने बताया कि बाल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।