: कोरबा में महिला शशक्तिकरण के विषय पर मोदीकेयर बालको टीम द्वारा कार्यक्रम संपन्न।
Sat, Apr 1, 2023
कोरबा के होटल गणेश इन में सोमवार को सुबह 10 बजे से महिला शशक्तिकरण के विषय पर मोदीकेयर बालको टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओ के लिये आयोजित की गई थी। जिसमे महिलाओ के लिए ऐसे शिक्षाप्रद विषय रखे गए थे जिनसे उन्हें अपने goal बनाने mindset, exams या नौकरी के लिए तैयारी या पार्ट टाइम कार्य करते ,feild वर्क करते या घर पर रहते सोसल मीडिया के माधयम से भविष्य कैसे बनाये इसकी जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम मोदी केयर बालको टीम से की गई। जो की एक IDSA approved डायरेक्ट सेल्लिंग कॉम्पनी है और 1996 से कार्यरत है। इस कार्यक्रम में modicare के area sells manager GHOSH SIR ने भी डायरेक्ट selling के विषय पर जानकारी एवम् plan दिए।
अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते है-
TANU SAHU
9981088505
https://www.youtube.com/@tanudigitalwork
: बालको ने किया 21 सामुदायिक जल संरचनाओं का नवीनीकरण
Sat, Apr 1, 2023
बालकोनगर, 1 अप्रैल 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2023 में अपने आसपास के गांवों के 21 सामुदायिक जल संरचनाओं का नवीनीकरण कर स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह कंपनी के सामुदायिक विकास परियोजना ‘मोर जल मोर माटी’ के अंतर्गत संपन्न हुआ जिसका उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने, फसल उत्पादन में वृद्धि, किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने के साथ जल और मृदा प्रबंधन को उत्कृष्ट बनाना है।
'जल प्रबंधन' प्रबंधन के साथ परियोजना का मुख्य घटक कृषि, जल प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बाड़बंदी, वनोपज एवं वन संरक्षण और लाख की खेती शामिल है। कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए बालको की प्रतिबद्धता के अनुरूप बोरवेल (सौर संचालित), कुआं, तालाब, चेक डेम का निर्माण एवं नवीनीकरण के माध्यम से सुरक्षित सिंचाई को सुनिश्चित कर, बिजली और डीजल पंपों के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली और सौर संचालित पंपों को बढ़ावा देकर किसानों को जल प्रबंधन पालन के प्रति जागरूक और कृषि प्रणाली के प्रति संवेदनशील बनाया है।
बालको द्वारा जल प्रबंधन को सदैव ही सर्वोपरी स्थान देने पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि ‘पानी एक अनमोल प्राकृतिक संसाधन है जिसे हम अपने स्थानीय समुदायों और जैव विविधता के साथ साझा करते हैं‘ इसलिए स्थानीय समुदाय के साथ काम करके क्षेत्र में जल प्रबंधन एवं उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिचार्ज जल संरचनाओं से क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बालको सतत विकास के लिए पानी के कुशल उपयोग को प्राथमिकता देने तथा कम पानी की खपत वाली तकनीकों की खोज कर पानी के फुटप्रिंट को कम करने के तरीके खोजता है।
बालको ने बीते दशक में 1.25 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक की कुल क्षमता वाली 151 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जिससे वर्ष में एक से अधिक फसल के पैदावार होने से लगभग 32 से अधिक पड़ोसी गांव लाभान्वित हुए हैं। इन संरचनाओं ने मिट्टी की नमी को बढ़ाने और भूजल स्तर को बनाए रखने में भी योगदान दिया है जिससे क्षेत्र में कृषि पारिस्थितिकी तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक नेट वाटर पॉजिटिविटी को हासिल करना है।
वर्तमान में मोर जल मोर माटी परियोजना 32 गांवों में 1400 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 2400 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। इस परियोजना के तहत 70% से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिसमें सिस्टमेटिक राइस इंटेंसीफिकेशन (एसआरआई), ट्रेलिस, जैविक खेती, जलवायु अनुकूल फसल, सब्जी और गेहूं की खेती आदि जैसी आजीविका बढ़ाने वाली गतिविधियों में लगे हुए हैं। लगभग 15% किसान आजीविका के लिए कृषि से साथ पशुपालन, बागवानी और वनोपज जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। किसानों के औसत वार्षिक आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि और लागत में प्रतिशत की कमी आई है।
--------------------
: सरगुजा आईजी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मासूम को मिली सफलता
Fri, Mar 31, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज स्तर पर पुलिसिंग में नई तकनीकी का उपयोग एवं साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से आये दिन नई-नई कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्व्यम किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान समय में मासूम बच्चों के साथ घटित साइबर अपराधों के आरोपियों/ संदेहियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार करने के उद्देश्य से रेंज स्तर पर "ऑपरेशन मासूम" चलाया जा रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियलल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें आईजी राम गोपाल गर्ग भी छत्तीसगढ़ की तरफ से शामिल हुए थे। इस कार्यशाला में सीएसएएम प्रचारित या स्टोर करने वाले साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श किया गया था। उसी कड़ी में ’ऑपरेशन मासूम’ अभियान के तहत राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो से प्राप्त साइबर टीप लाइन प्रकरणों पर कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब ,फेसबुक , इस्टाग्राम , ट्विटर व्हाट्सएप में नाबालिक बच्चों का अश्लील वीडियो/पॉर्नोग्राफी बनाकर अपलोड/शेयर किया जा रहा है। ऐसा घृणित अपराध करने वाले संदेही आरोपियों के विरुद्ध साइबर अपराध के तहत कार्रवाई करने के लिये रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो से प्राप्त साइबर टिप लाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये विशेष "अभियान ऑपरेशन मासूम" चलाकर लगातार वैधानिक कार्रवाई करने हेतु रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में रेंज आईजी द्वारा विगत एक सप्ताह से ऑपरेशन मासूम के तहत साइबर टिप लाईन के कुल 24 प्रकरणों में से 09 आरोपियों संदेहीओं की पहचान करते हुये धारा 67बी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है आईजी सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा अपने अनुभव एवं नई तकनीकी का निरंतर उपयोग करते हुये ऐसे गंभीर प्रकरणों में वांछित सफलता हासिल की गई है। इस प्रकार की गई संवेदनशील पहल पर आम जनता द्वारा आईजी के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आरोपियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिये हैं। साइबर टिप लाइन के प्रकरणों की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर टीम लाइन प्रकरणों में ऑपरेशन मासूम के तहत संदेही एवं आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुये गिरफ्तारी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी