: बल्कर वाहन को चोरी कर बेचने ले जाते दो आरोपी जेल दाखिल
Sun, Jul 28, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - सीमेंट भरने की बात कहकर बल्कर वाहन को चोरी कर बिक्री करने के लिये बिलासपुर ले जा रहे दो आरोपियों को भाटापारा शहर के नाका नंबर दो के पास वाहन सहित गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 26 जुलाई को आरोपियों द्वारा दुर्गा जिप्सम वेंचर्स प्रा.लि.कंपनी बलौदाबाजार के बल्कर वाहन में सीमेंट भरने रिसदा जा रहे हैं कहकर लेकर चले गये और रिसदा ना पहुंचकर चोरी की नियत से वाहन को दोनो आरोपियों द्वारा मालिक के बिना जानकारी के चोरी कर बेचने के लिये बिलासपुर ले जाया जा रहा था। प्रार्थी मिथुन मैनेजर द्वारा वाहन अब तक लोड क्यों नही हुआ कहकर पता किया गया , तो वाहन के संबंध में कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद न्यु विस्टा लि. सीमेंट कंम्पनी रिसदा मे पता करने पर वहां पर भी वाहन लोड होने संयंत्र नहीं आना बताया गया। प्रार्थी की लिखित शिकायत कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 493/2024 धारा 303(2) , 3(5) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान थाना सिटी कोतवाली से प्रधान आरक्षक संतराम बंजारे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को चोरी के वाहन सहित भाटापारा शहर के नाका न.02 के पास पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चोरी का वाहन बल्कर क्रमांक सीजी 22 वाय -9239 कीमती तीस लाख को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध जांच विवेचना , गवाहों के कथन एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर अपराध सबुत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपियों के नाम -छोटेलाल उम्र 48 वर्ष निवासी बारी पोस्ट बम्हनी थाना चोरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश और
सुजित उम्र 32 वर्ष निवासी बरवाही थाना चोरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश
: कोरबा यूनियन ने बिजली विभाग कोरबा के अधीक्षण अभियंता को बिजली की समस्याओं बाबत सौपा गया ज्ञापन
Sun, Jul 28, 2024
कोरबा। कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने तुलसी नगर स्थित बिजली ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार से मुलाकात की एवं बिजली संबंधित अव्यवस्थाओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा।पी एल सिदार ने बिजली की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उसके निराकरण के समुचित कदम उठाए जाने की बात कही।
इस मौके पर कोरबा यूनियन की अध्यक्ष सिमरन कौर,उपाध्यक्ष विकास डालमिया,कार्यकारिणी सदस्य लता बौद्ध एवं सरोज पांडे उपस्थित थे।
गौरतलब हैं कि विगत दिनों कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिजली की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा था।जिस पर बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य किया था लेकिन फिर भी आम जनमानस को बिजली की समस्याओं से कुछ खास निजात नहीं मिल पायी थी । जिस पर तत्परता दिखाते हुए कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर निराकरण न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की बात कही हैं।
: बालको सीईओ टॉउनहॉल में सुरक्षा संस्कृति पर हुई चर्चा
Sat, Jul 27, 2024
बालकोनगर, 19 जुलाई 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सीईओ टाउनहॉल आयोजित किया। वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति पर कंपनी के रणनीति कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें कंपनी के उत्कृष्ट उत्पादन के साथ कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना शामिल था। सीईओ ने मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 300 से अधिक शॉपफ्लोर, सेफ्टी और संगठन के विभिन्न अन्य विभागों के कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को एकजुटता के साथ सुरक्षा प्रथम दृष्टिकोण के पालन के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ ने कहा कि हमने समुदाय में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दिया है। सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के प्रति भी है।
बालको एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। मानसून ध्यान में रखते हुए कंपनी ने संयंत्र परिसर और टाउनशिप के जल निकासी को सुदृढ़ किया है। बालको अपने दैनिक पत्रिका में प्रतिदिन वन पॉंइट सेफ्टी लेसन मुहिम चलाया है। इसका उद्देश्य है कर्मचारियों को प्रतिदिन सुरक्षा संबंधित एक नई जानकारी देना है। सभी कर्मचारियों के अंदर किसी भी असुरक्षित कार्य को ना कहने के लिए स्वयं को सशक्त महसूस करने के भाव में वृद्धि हुई है। कंपनी संयंत्र के साथ बालको टाउनशिप में यातायात नियमों को लागू करके सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में भी योगदान दे रहा है।कंपनी ने अपने मासिक सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षा संकल्प’ के जुलाई माह की थीम, "मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग- फिसलन/ट्रिप से बचाव" ने मौसम की वजह से आने वाली चुनौतियों के लिए सभी को संबोधित किया। कंपनी का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के साथ समुदाय के बीच सुरक्षा जागरूकता को अधिकतम करना है। कंपनी नियम तथा सभी दिशा निर्देशों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देना है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा बालको के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रचालन के विभिन्न स्तरों पर स्मार्ट तकनीकों के अपनाए जाने से उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तो होने के साथ सुरक्षा संस्कृति को भी बढ़ावा मिला है। कंपनी अपने ज़ीरो हार्म दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षा प्रथम नीति को प्राथमिकता देता है जो कंपनी की कार्य संस्कृति में शामिल है। सीईओ ने कहा कि सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ नियमों का पालन करना नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य करने के तरीके में समाहित है।विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालको युवाओं के अंदर सुरक्षा संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने 6 किमी तक थर्मोप्लास्टिक मार्किंग सहित विभिन्न मार्गों पर 12 स्पीड ब्रेकर, कई जेब्रा क्रॉसिंग और 40 रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड तैनात किया है। कंपनी ने आग से बचाव के उपाय पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये। कंपनी निरंतर जागरूकता और शैक्षिक पहल के माध्यम से समुदाय के भीतर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।कंपनी के सुरक्षा कार्यक्रमों में ‘चेतना’ सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है जो पांच मूलभूत सुरक्षा युक्तियों पर केंद्रित है जो सभी के लिए सुरक्षित आवाजाही, कार्यों और अनुभवों को सुनिश्चित करते हुए संयंत्र परिसर के भीतर एक सुरक्षित वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।