: अपहृत बालिका को नवागढ़ पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Tue, Jul 16, 2024
जांजगीर चाम्पा - हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत तकनीकी सहायता से दो माह पूर्व गुम हुई बालिका का नवागढ़ पुलिस ने इंदौर से सकुशल बरामद कर त्वरित कार्यवाही करते हुये उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही जारी है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (भापुसे.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम के अंतर्गत बालक/बालिकाओं के विरुद्ध हुये अपराध संबंधित अपराध को रोकने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत माह मई 2024 में गुम हुई बालिका के माता पिता के द्वारा थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कराया गया था कि उनकी पुत्री बिना बताये कही चली गई है , अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 193/24 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी सहायता से अपहृता की जानकारी इंदौर तरफ मिलने में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर अपहृता को इंदौर से बरामद किया जाकर उसके परिजनों को सकुशल सौपा गया। वहीं प्रकरण की विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त प्रकरण में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , आरक्षक जनक कश्यप और साइबर से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
: अपहरण - दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी जेल दाखिल
Tue, Jul 16, 2024
रायगढ़ - नाबालिग को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतरा रोड पुलिस ने नवागढ़ ( जांजगीर) पुलिस के सहयोग से अपहरण , दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गुम नाबालिक की खोज में कोतरा रोड पुलिस को पिछले डेढ़ साल से लापता बालिका को ढूंढ निकालने में सफलता मिली है। विगत दिवस 08 जुलाई 2024 को कोतरा रोड पुलिस द्वारा गुम बालिका को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया था , जबकि बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी युवक फरार था। गुम बालिका के संबंध में 12 सितंबर 2022 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 सितंबर को बालिका स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी और शाम तक वापस नहीं आई। बालिका के पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 252/2022 धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीकृत कर गुम बालिका को पता तलाश में लिया गया। पतासाजी के क्रम में बालिका के परिजन , सहेलियों से पूछताछ करने पर बालिका के जिला जांजगीर चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के युवक परमेश्वर अजगल्ले के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली। संदेही युवक और बालिका मोबाइल बंद कर छिप कर रहे थे , दोनों के रहने के स्थान की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गुम इंसान की खोज के विशेष अभियान में थाना प्रभारी कोतरा रोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा लंबित गुम नाबालिगों की खोज के लिये नये सिरे से मुखबिरों को एक्टिव कर जानकारी ली गई। जिसमें संदेही परमेश्वर अजगल्ले के गांव में देखे जाने की जानकारी मिली जिस पर तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक करुणेश राय के साथ टीम जांजगीर चांपा रवाना किया गया। कोतरा रोड पुलिस द्वारा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक भास्कर शर्मा व उनके स्टाफ के साथ संदेही के घर दबिश दिया गया। संदेही परमेश्वर अजगल्ले के घर पर गुम बालिका मिली जिसे साथ रायगढ़ लाया गया , जबकि आरोपी युवक फरार था। बालिका ने अपने कथन में संदेही परमेश्वर अजगल्ले से बातचीत और प्रेम संबंध होने की जानकारी दी और 09 सितंबर 2022 को परमेश्वर द्वारा शादी का झांसा देकर रेलवे स्टेशन रायगढ़ बुलाकर ट्रेन में बिठाकर दिल्ली ले जाना और किराया मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाना बतायी। उसके बाद बालिका को गांव में छोड़कर परमेश्वर अलगल्ले काम करने उड़ीसा चला गया था। बालिका के कथन , मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366 , 376 आईपीसी 4 , 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर बालिका का बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराया गया। वहीं फरार आरोपी को आज नवागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी परमेश्वर अजकल्ले पिता शत्रुघन अजगले उम्र 23 वर्ष निवासी थाना क्षेत्र नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी , मेडिकल आदि की औपचारिकतायें पूर्ण कर कोतरा रोड पुलिस ने आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में बालिका की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरा रोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय , बाबूलाल पटेल , आरक्षक कमलेश सागर एवं थाना प्रभारी नवागढ़ (जांजगीर) भास्कर शर्मा व नवागढ़ थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
: बालको ने वेदांता स्किल स्कूल के साथ मनाया विश्व युवा कौशल दिवस
Tue, Jul 16, 2024
बालकोनगर, 16 जुलाई 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाया है। कंपनी के इस पहल ने 2010 से अबतक छत्तीसगढ़ के 12,000 युवाओं के जीवन में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने में सहायक बना। विश्व युवा कौशल दिवस पर बालको ने वेदांता स्किल स्कूल में 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन कियाजिसमें युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी क्षमता को पहचानने में कौशल के महत्व पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में व्यक्तिगत विकास और व्यावसायिक विकास दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। इनका उद्देश्य छात्रों के अपने-अपने ट्रेड में कौशल को बढ़ाना और साथ ही उनके समग्र व्यक्तित्व को बढ़ावा देना था। आयोजन मनोरंजन और उत्साह से भरा रहा जिसमें नृत्य प्रदर्शन, फैशन शो, खाना पकाने की चुनौतियाँ और अन्य आकर्षक गतिविधियों के अलावा इलेक्ट्रिकल मॉडल बनाना शामिल था।
सोलर पीवी इंस्टॉलर ट्रेड में प्रशिक्षु कशिश यांगडे ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बोली की मैं आर्थिक रूप से सशक्त तथा परिवार का भरण-पोषण करना चाहती थी। सोलर एनर्जी के साथ काम करना अविश्वसनीय रूप से संतुष्टिदायक है। कंपनियों और सरकारी निकायों द्वारा सोलर स्रोतों पर बढ़ते ध्यान के साथ मुझे इस ट्रेड में कुशल होने पर गर्व है।
फिटर ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त हिमांशु कुमार साहू एक्वा पंप्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्वावलंबी बनने की यात्रा को साझा करते हुए कहा कि वेदांता स्किल स्कूल में 45-दिवसीय प्रशिक्षण जीवन बदलने वाला रहा है। आवासीय सुविधा एक महत्वपूर्ण लाभ था जिसे शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाया। प्रशिक्षण ने मुझे नौकरी के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल में निपुण बनाया और मेरे व्यक्तित्व को भी निखारा। हमें औद्योगिक संचालन और प्रभावी संचार को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।45 दिवसीय सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स की प्रशिक्षु तामेश्वरी पटेल ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मुझे हमेशा से सिलाई में रुचि रही है और मैं अपनी गुड़ियों के लिए कपड़े बनाती थी। जब एक मित्र ने मुझे वेदांता स्किल स्कूल के सिलाई कार्यक्रम के बारे में बताया तो मैंने इसमें शामिल होने का फैसला किया। प्रशिक्षण ने मुझे रोजगारपरक कौशल प्रदान किए हैं जो मुझे आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सशक्त भी बनाते हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने वेदांता स्किल स्कूल पहल के महत्व पर बताया कि वेदांता में सतत आजीविका विकास हमारे सामुदायिक प्रयासों का केंद्र है। छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने के लिए हमारे युवाओं को सही कौशल और शिक्षा से लैस करना आवश्यक है। वेदांता स्किल स्कूल स्थानीय युवाओं को रोजगार योग्य कौशल हासिल करने के लिए मार्ग बनाते हैं जिससे उनकी वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। व्यक्तियों को सशक्त बनाकर हम सामुदायिक विकास और सशक्त भारत के बड़े लक्ष्य में योगदान करते हैं।वेदांता स्किल स्कूल हॉस्पिटैलिटी, वेल्डिंग, सिलाई मशीन ऑपरेटर, सोलर पीवी टेक्निशियन, इलेक्ट्रिकल, फिटर-लेवलिंग अलाइनमेंट बैलेंसिंग और मोबाइल रिपेयर ऑपरेटर सहित कुल सात ट्रेडों में मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। 45 से 60 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। स्कूल स्किल के साथ व्यावहारिक ज्ञान संचार, सुरक्षा, कानूनी अधिकार और मासिक धर्म स्वास्थ्य पर सत्रों के साथ समग्र विकास पर जोर देता है। इसमें अनुभवी बालको कर्मचारियों से मार्गदर्शन शामिल है। वित्तीय वर्ष 2024 में 1241 व्यक्तियों को कार्यक्रम से लाभ हुआ जिनमें 72% महिला उम्मीदवार थीं। 100% प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर प्राप्त मिलता है जो भारत भर के प्रतिष्ठित विभिन्न संस्थानों में कार्यरत है।
---------------------------------------