: सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने के ग्यारह आरोपी गिरफ्तार
Sat, Jun 1, 2024
सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत नौ प्रकरण दर्ज कर सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वाले ग्यारह आरोपियों को थाना गांधीनगर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत गिरफ्तार कर 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों मे क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा 09 प्रकरणों मे 11 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा रोजगार कार्यलय के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी हेमसिंह उम्र 22 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , परमेश्वर राम उम्र 33 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , कुम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी खड़गवॉ पाठकपुर थाना खड़गवॉ जिला सूरजपुर , अनूप कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष चौक गांधीनगर , देवेंद्र गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , विकास दास उम्र 28 वर्ष साकिन निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , भारत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी अगासी थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड़ मे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी रंजीत कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी गोधनपुर गांधीनगर , प्रभाकर तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी बौरीपारा शिकारी रोड , शुभम त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर और हरिहर प्रधान उम्र 27 वर्ष निवासी नवापारा के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इस तरह से 09 मामले मे कुल 11 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह , उपनिरीक्षक सेबेस्टीन कुजूर , उपनिरीक्षक रम्भा साहू , सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप , महिला आरक्षक शांति लकड़ा , आरक्षक रिंकू गुप्ता , रमन मण्डल , पवन यादव और देवेंद्र पाठक का सराहनीय योगदान रहा।
: पंचदिवसीय फिंगर एवं फुट प्रिंट नफीस ट्रेनिंग का हुआ समापन
Fri, May 31, 2024
दुर्ग - पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन के सभागार में पंचदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रेंज के जिले बालोद एवं दुर्ग के 64 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुये। कार्यशाला 27 मई से शुरू की गई थी , कार्यशाला के प्रशिक्षक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कमलेश्वर सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार भारती रहे। जिनके द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों के फिंगर प्रिंट तैयार करने के संबंध में एवं घटनास्थल में फिंगर प्रिंटों को सुरक्षित करने के तरीके , अज्ञात मृतक के टेन प्रिंट स्लिप का वेरिफिकेशन , नेफ़िस अपलोडिंग , फूट प्रिंट एवं नवीन तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा कार्यशाला के समापन दिवस पर अपने संबोधन पर कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन बाद आप सभी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बन गये हैं , जो कि अब क्राइम सीन वेरिफिकेशन में अपराधी को साइंटिफिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। फिंगर प्रिंट एनालिसिस (विश्लेषण) करने में मदद मिलेगी , साथ ही क्राइम सीन पर प्रिंट के संग्रह और उसके वेरिफिकेशन में काफी आसानी होगी। इस पहल से मामलों को सुलझाने में भी पुलिस को काफी मदद मिलेगी। तत्पश्चात उनके द्वारा उपस्थित सभी फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से फिंगर प्रिंट सुरक्षित रखने से आरोपी के बारे में त्वरित जानकारी मिल सकेगी। पहले आरोपी का फिंगर प्रिंट मेनुअल लिया जाता था एवं मिलान भी मेनुअल किया जाता था। अब आनलाईन फिंगर प्रिंट लिया जाकर उसकी मैचिंग भी आनलाईन किया जायेगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को साइंटिफिक विवेचना हेतु फिंगर प्रिंट के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। उपरोक्त कार्यशाला में संचालक फिंगर प्रिंट ब्यूरो पुलिस मुख्यालय रायपुर श्री लिनुस किस्पोट्टा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशिक्षु (आईपीएस) चिराग जैन , प्रशिक्षु (आईपीएस) अक्षय प्रमोद सावद्रा , उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो , रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा सहित दुर्ग रेंज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
: बिलासपुर आईजी डा० संजीव शुक्ला ने किया रायगढ़ जिला का वार्षिक निरीक्षण
Fri, May 31, 2024
रायगढ़ - गत दिवस पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज , बिलासपुर डॉ.संजीव शुक्ला का जिला रायगढ़ के वार्षिक निरीक्षण के लिये आगमन हुआ। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पहले दिन थाना खरसिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल भी मौजूद थे। रेंज आईजी ने थाना खरसिया के सभी रजिस्टर, मालखाना, बंदीकक्ष, सीसीटीएनएस आदि समस्त कक्ष का निरीक्षण कर लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, बदमाशों की जांच, समंस-वारंटों की तामिली की जानकारी लेकर प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीश्रीमाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला द्वारा उर्दना पुलिस ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमित सिंह तथा परेड सेकेण्ड इन कमांड उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया गया। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी व जवानों के उत्तम वेशभूषा, उत्कृष्ट मार्च पास्ट तथा पुलिस बैंड के जवानों को बेहतर प्रर्दशन पर ईनाम दिया गया। परेड ग्रांउड पर शासकीय वाहनों के निरीक्षण तथा रक्षित केन्द्र के शाखाओं का निरीक्षण पश्चात आईजीपी महोदय व अधिकारी/कर्मचारी पुलिस सम्मेलन में उपस्थित हुये। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया गया। सम्मेलन में रेंज आईजी डॉ. शुक्ला ने अधिकारी, कर्मचारियों की गुजारिशें और सुझाव सुनी। अधिकतर पारिवारिक व व्यक्तिगत कारण बताते हुये जवानों ने अन्यत्र जिले स्थानांतरण के संबंध में अनुरोध किया गया जिनका आचार संहिता के पश्चात उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा 01 जुलाई से लागू होने वाले नये कानून के संबंध में विवेचकों के प्रशिक्षण की जानकारी लिये और नये कानून, साइबर तथा फारेंसिक जांच के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी प्रदाय किया गया । पुलिस सम्मेलन में आईजीपी महोदय के हाथों रायगढ़ पुलिस द्वारा समंस-वारंट, गुम/चोरी संपत्ति तथा बदमाशों की जांच के लिए बनाए गए वेब साइड डिजिटल रायगढ़ का शुभारंभ किया गया तथा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर पुलिस अधिकारियों की सुविधा के लिये नये कानून और पुराने कानून के “कम्परेटिव बुक” का विमोचन आईजीपी महोदय के हाथों कराया गया। सम्मेलन में आईजीपी महोदय द्वारा जिला पुलिस रायगढ़ से सेवानिवृत हो रहे-सब इंस्पेक्टर करमू साय पैंकरा, एएसआई लक्ष्मण प्रधान, हेड कांस्टेबल खेमराम पटेल और रणधीर टोप्पो को शॉल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले के विभिन्न थाना चौकी में कार्यरत 10 जवान- प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, हेम प्रकाश सोन, कृष्ण कुमार गुप्ता, हीरा सिंह सिदार, करुणेश राय, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, आरक्षक कृष्ण कुमार वारेन, आनंद कुजूर और हरेंद्र पाल सिंह को बेहतर कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। आईजीपी महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को आमजन से अच्छा व्यवहार प्रदर्शित कर थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं के उचित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। परेड तथा पुलिस सम्मेलन में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी व समस्त शाखा के प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन व शहर के थानों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।