: बालको के मेगा हेल्थ कैंप से चोटिया नागरिक लाभान्वित
Sun, Mar 17, 2024
बालकोनगर, 17 मार्च, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चोटिया खादान के भुजनकछार में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में निशुल्क दवा एवं चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 112 नागरिक लाभान्वित हुए।
विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों, सहायक कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार एवं जरूरतमंदों को दवाएं मुफ्त में प्रदान की। सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चोटिया के लालपुर पंचायत के साथ 5 गाँवों के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से भुजनकछार मेगा हेल्थ कैंप से स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।घुचापुर के सरपंच श्री रति राम ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम भुजनकछार में शिविर आयोजित करने के लिए बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। कंपनी हर 15 दिनों में एक मोबाइल स्वास्थ्य वैन भी संचालित करती है। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है। आरोग्य परियोजना के उपचारात्मक सेवाओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024 के जनवरी माह तक 45000 व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। कंपनी टीकाकरण और माहवारी स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान भी आयोजित करता है।
: रेंज आईजी डा० संजीव शुक्ला ने दिये पुलिस की छबि बेहतर बनाने के निर्देश
Sun, Mar 17, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायगढ़ - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ० संजीव शुक्ला आज रूटिन दौरा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस नियंत्रण कक्ष में रेंज आईजी को सशस्त्र जवानों द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात रेंज आईजी डॉ० संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना, चौकी प्रभारी की बैठक लिया गया। बैठक में आईजी बिलासपुर ने जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर अपराध, शिकायत, मर्ग की पेंडेसी देखे और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। रेंज आईजी द्वारा बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करते हुये सद्भावना पूर्वक कार्यों से पुलिस की छवि और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी देते हुये आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधक कार्यवाही, माइनर एक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में रेंज आईजी द्वारा सामाजिक अपराध- जुआ, सट्टा तथा सभी प्रकार के नशा, अवैध कबाड़, कोयला और रेत चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने लक्ष्य निर्धारण कर काम करने को कहा तथा राजपत्रित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग कर दुर्घटनाओं में कमी लाने निर्देशित दिये। वहीं मिशन सिक्योर सिटी के तहत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी सतत मॉनिटरिंग रख-रखाव करने कहा। रेंज आईजी डा० संजीव शुक्ला ने फरार वारंटियों और गुंडा बदमाश, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये तथा पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण के साथ उनसे अच्छा व्यवहार प्रदर्शित करने को कहा। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने और हाईकोर्ट के आदेश, निर्देशों का समयावधि में पालन करने कहा गया तथा आने वाले होली त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न करने विशेष तैयारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। इस बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
: अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने के चौदह आरोपी जेल दाखिल
Sun, Mar 17, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टकबीरधाम - मोटरसायकल चोरी करने की शंका पर हाथ मुक्का लाठी डण्डे से मारपीट कर अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने के चौदह आरोपियों को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने इस मामले में चौदह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डा० अभिषेक पल्लव ने बताया थाना तरेगांव जंगल में विगत माह 22 नवंबर 2023 को पांचोबाई पति स्व० संतराम यादव निवासी ग्राम बांटीपयरा ने थाना में उपस्थित होकर अपने बेटे भंवरसिंह उर्फ जोगी यादव के गुमने की सूचना दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम लारी में अंजोरी धुर्वे, जयसिंह, देवी धुर्वे एवं अन्य लोगो ने भंवरसिंह के साथ मारपीट किये है जिससे वह डरकर कही चला गया है। उनके बताने पर थाना में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच 23 नवंबर 2023 को ग्राम घटमुडा के जंगल में कटीली झाड़ियों के बीच नरकंकाल देखे जाने की सूचना मिला। कंकाल के पास ही थाने के गुम इंसान भंवरसिंह के पहने हुये कपड़े जैसे कपड़े के टुकड़े एवं चप्पल मिला जिसकी पहचान परिजनो से कराया जाकर मर्ग क 33/2023 धारा 174 जा० फौ० कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान कंकाल का पंचनामा कार्यवाही कर हड्डियों को मेकाहारा रायपुर भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में जंगल में मिले कंकाल को नर कंकाल उम्र करीब 26-30 वर्ष का ज्ञात होने पर कंकाल एवं गुम इंसान भंवरसिंह यादव के परिजनो का डीएनए परीक्षण कराया गया। समान डीएनए होना पाये जाने पर थाना में अपराध क 06/2024 धारा 302,201,120 बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहो के कथन घटनास्थल निरीक्षण एवं डीएनए परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संदेहियो से पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपने मेमोरण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक भंवरसिंह उर्फ जोगी को मोटरसायकल चोरी करने के शंका पर 10 अक्टूबर 2023 को आरोपीगण अंजोरी धुर्वे पिता सम्पत धुर्वे उम्र 38 वर्ष, प्रेम सिंग धुर्वे पिता सोनू धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी बोल्दाखुर्द, शिवकुमार पिता रामलाल परते उम्र 30 वर्ष निवासी छुई , अनिल मेरावी पिता कोमल मेरावी उम्र 20 वर्ष निवासी चेन्दरादादर, देवीचंद धुर्वे पिता अधराज धुर्वे उम्र 45 वर्ष निवासी राली , जयसिंग धुर्वे पिता रामजी धुर्वे उम्र 38 वर्ष निवासी राली, रतन सिंह धुर्वे पिता बहादुर धुर्वे उम्र 34 वर्ष निवासी गुडली, सोनसिंह यादव पिता मिलन सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी राली, तिजउ पंद्राम पिता रामचरण पंद्राम उम्र 55 वर्ष निवासी राली, विजउराम पिता रामवरण पंद्राम उम्र 48 वर्ष निवासी राली , घुरूवा यादव पिता नंदराम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी बांटीपयरा, सुसेन्द्र मरकाम पिता चरणसिंह मस्काम उम्र 28 वर्ष निवासी राली, लालसिंह धुर्वे पिता मधुरसिंह धुर्वे उम्र 55 वर्ष निवासी राली, राम धुर्वे पिता भादूराम धुर्वे उम्र 39 वर्ष निवासी राली द्वारा हाथ मुक्का लाठी डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दिये तथा मृतक के शव को घटमुडा जंगल में ले जाकर झाड़ी में छिपा दिये। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने उक्त चौदह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डा० अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला संजय तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु उमाशंकर राठौर थाना प्रभारी चिल्फी के नेतृत्व में थाना तरेगांव जंगल, थाना चिल्फी एवं चौकी पोड़ी से उनि त्रिलोक प्रधान , सउनि बोनीफास मिन्ज थाना प्रभारी तरेगांव जंगल , प्रधान आरक्षक विरेन्द्र बंजारे, लवकेश खरे , महेश पाण्डेय, आरक्षक रामकुमार श्याम, राजेन्द्र मेरावी परसराम, रिखीराम, जोगेन्दर बांधे, पंकज यादव, चंदू वर्मा, आशु तिवारी, सुभद्रा मरकाम साइबर सेल चंद्रकांत तिवारी की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।