: हम किसी भी कीमत पर किसानों की परेशानी बढ़ने नही देंगे - राजनाथ सिंह
Sat, Mar 9, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - किसान और गांव के विकास बगैर भारत के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मैं एक किसान का बेटा हूं और गांव से हूं , किसान अपनी मेहनत से मिट्टी से सोना उगा सकते हैं। मेरी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाला केंद्र किसानों के कल्याण के लिये कई कदम उठा रहा है।
उक्त बातें केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज राजधानी के साइंस कालेज मैदान में किसान महाकुंभ में आये किसानों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बाद किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिये जनता के सामने खड़ा हूं। आप लोगों ने फूलों का हार पहनाकर हम लोगों का स्वागत किया है, लेकिन आप जानते हैं स्वागत- अभिनंदन- दुआ सलाम एक तरफा नहीं होना चाहिये। इसीलिये आप लोगों को जय जोहार। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिसंबर में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्यार किया और भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के आधार पर सरकार बनी। लंबे अरसे बाद पहली बार कोई आदिवासी सीएम बना। सीएम साय के नेतृत्व में राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा अमेरिका में यूरिया उर्वरक का एक बोरी तीन हजार रुपये में उपलब्ध है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां किसानों को तीन सौ रुपये प्रति बोरी के दर पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण महंगाई बढ़ी लेकिन मोदी सरकार ने बीज और खाद के दाम नहीं बढ़ने दिये। हम किसी भी कीमत पर किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यहां का खजाना खाली कर दिया था। अब बीजेपी की सरकार खजाना भरने का काम कर रही है। यह काम बीजेपी ही कर सकती है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ रहा है। यहां के किसान देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज पीएम मोदी की बात पूरा विश्व सुनता है। यही बीजेपी सरकार की काबिलियत है।कांग्रेस सरकार में कहा जाता था भारत गरीबों का देश है। पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों को देश लाने के लिये रूस और यूक्रेन से चार घंटे के लिए युद्ध रुकवा दिया था। ये है भारत की हैसियत और स्वाभिमान।छत्तीसगढ़ की पिछली भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुये रक्षामंत्री सिंह ने कहा - छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण की धरती है जो धान के कटोरे के रूप में जाना जाता है , मैं गावों में किसानों को पसीना बहाते देखा हूं। कांग्रेस शासन ने पांच वर्षों में राज्य को बर्बाद कर दिया और अब मेरा दृढ़ विश्वास है कि विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोगों के समर्थन से राज्य को विकास की पटरी पर वापस लायेगी। मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं कि आपने भाजपा को काफी प्यार दिया है और स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार बनाई है। लम्बे वर्षों बाद पहली बार यहां कोई आदिवासी सीएम बना और सीएम साय के नेतृत्व के छत्तीसगढ़ काफी प्रगति करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पच्चीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। यह दावा मैं नहीं कर रहा हूं बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि आप तीसरी बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाईये हम इस देश में एक भी आदमी को गरीब नहीं रहने देंगे। एक भी झोपड़ी नही रहने देंगे , सबको पक्का मकान देंगे। राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार चालीस रुपये देती थी , बीजेपी सरकार दो हजार से ज्यादा देगी। किसानों को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री में दी जायेगी , बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। कांग्रेस तंज कसते हुये कहती थी कि मंदिर बनायेगे पर तारीख नहीं बतायेंगे, लेकिन हमने तारीख भी बता दिया और मंदिर भी बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर, सुरेश यादव और पूर्व ब्रिगेडियर एके दास बीजेपी में शामिल हुये। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा विधायक, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, चिंतामणि महाराज, रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद थे। इसके पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय रक्षामंत्री का स्वागत किया।
: एसपी विजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश
Sat, Mar 9, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणो की समीक्षा , लंबित अपराध , लंबित शिकायत , गुम इंसान , मर्ग जांच , शिकायत जांच के साथ साथ लंबित मामलो के निराकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। मर्ग के मामले मे सम्बंधित थाना कों तत्काल उक्त मर्ग डायरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान समस्त थाना/चौकी प्रभारियों से गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश के नई फ़ाइल दर्ज करने के निर्देश दिये गये। आपराधिक कृत्य मे लगातार शामिल रहने वाले ऐसे व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर निगरानी/गुंडा फ़ाइल खोलने के निर्देश दिये गये। जो गुंडा/निगरानी बदमाश समय के साथ आपराधिक कृत्य से दूर हो चुके हैं ऐसे व्यक्तियों कों माफ़ी बदमाश की सूची मे दर्ज करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों की सूची कों अधतन कर जिलाबदर एवं एनएसए की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्दर्शित किया गया। होली त्यौहार से पूर्व पुलिस टीम कों आपराधिक गतिविधियों मे शामिल रहने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्माक कार्यवाही कर बाउंडओवर की कार्यवाही करने सहित दो पहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दियए गये। थाना मे जप्तशुदा एवं लावारिस पड़े वाहनों के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों निर्देश दिया गया कि सभी वाहनों की सूची तैयार करें। जप्तशुदा वाहनों की सूची पृथक होनी चाहिये तथा किसी भी प्रकार से थाना मे लावारिस पड़ी सम्पतियों की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। आईआरएडी ऐप मे सूचना प्रविष्ट करने सहित प्रत्येक थाना/चौकी स्तर पर एक्सीडेंट प्रोन एरिया की पहचान कर आवश्यक सुधार करने हेतु सड़क विकास निगम एवं अन्य एजेंसीयो की मदद से सड़क एवं अन्य तकनिकी समस्यायों कों सुधार कराने के निर्देश दिये गये जिससे सड़क दुर्घटनाओ के मामलो मे कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा रात्रि गस्त के दौरान गस्त मे तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों कों रात कों मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। थाना मे जप्तशुदा एवं लावारिस पड़े वाहनों की जानकारी जप्ती माल रजिस्टर मे इंद्राज कर नई जप्ती सूची बनाने निर्देशित किया गया।रात्रि गस्त मे तैनात अधिकारी कर्मचारियो द्वारा बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों आने जाने वाले मुसाफिरो की प्रतिदिन की सूची दर्ज करने की समझाईस दी गई , इसके साथ ही पुलिस टीम कों संदेही व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट दर्ज करने की समझाईस भी दी गई।
: बालको में विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान
Sat, Mar 9, 2024
विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालको ने एल्युमिना कैंटीन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष सुश्री रंजना दत्ता उपस्थित थी। बालको की प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बालको के सीईओ राजेश कुमार और मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी के साथ अपनी सफल यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना चाहिए।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों पर विचार साझा करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री रंजना दत्ता ने कहा कि बालको में महिला कर्मचारियों का योगदान प्रशंसनीय है। महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दोगनी रफ्तार मिलेगी। एक सफल महिला की कहानी अन्य सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सभी महिलाओं तक पहुंचानी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के विषय में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभावनाओं के समान अवसर पर महिलाएं खुद ही क्षमता का विकास कर सकती हैं।