Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अरदा में विधायक के नेतृत्व में वितरण किया गया राशन कार्ड व अन्य समाग्री

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 9, 2021
कोरबा जिला के कटघोरा विकासखंड ग्राम पंचायत अरदा में शिविर के माध्यम से पात्र महिलाओं को राशन कार्ड, ट्राईसाईकिल, पैरा कटर मशीन का वितरण किया गया । जिसमें कटघोरा विकासखंड के अरदा सहित आसपास की पात्र महिलाओं को शिविर राशन कार्ड वितरण किया गया । बताया जा रहा है कि ऐसे कई परिवार थे जिनको सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नही मिल रहा था । जिसकी जानकारी लोगो ने स्थानीय विधायक को एक कार्यक्रम के माध्यम से पहुचाई थी । स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने लोगो की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय स्तर पर समाधान किये जाने का मन बनाया था । लेकिन कुछ कारणों से ये योजनाएं कुछ देर में हो सकी । कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने ग्राम अरदा में शिविर लगाकर लोगो के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर उनकी समस्या का निराकरण किया । शिविर में विधायक ने कुछ पात्र महिलाओ को राशन कार्ड का वितरण किया वही अपने पैरो से चल फिर नही कर पाने वाले हितग्राहियों को ट्राई सायकिल का वितरण कर लोगो के बिच अपनी अलग छवि को उजागर कर दिया है । यंहा उपस्थित कुछ किसान परिवार के लोगो को भी कटाई मशीन का वितरण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटघोरा क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला सदस्य शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष लता कंवर, जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, अरदा जनपद कांति दीवान, अरदा सरपंच श्रवण कुमार ,विकास सिंह , सहित कांग्रेस के पदाधिकारी , कार्यकर्तागण , ग्रामवासी सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें