Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: आरटीओ संबंधी काम हुआ अब आसान, घर बैठे मिल सकेगा लर्निंग लाइसेंस, पाली में क्षेत्रीय परिवहन सेवा सुविधा हुआ प्रारंभ

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Oct 6, 2022
कोरबा/पाली:-* भारत सरकार के सड़क परिवहन व राज्यमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के अधीन जिले के पाली नगर में अब क्षेत्रीय फेसलेस ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सेवा का शुभारंभ हो गया है। जिससे लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा आरटीओ से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए जिला परिवहन कार्यालय के चक्कर अब काटने नही पड़ेंगे और आरटीओ से जुड़े उनके तमाम कार्य नजदीकी के सेवा केंद्र में आसानी से पूरे होंगे। नगर के प्राचीन शिवमंदिर के समीप ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र का सुभारंभ किया गया है, जहां लोगों को परिवहन सेवाओं से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इस केंद्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को न सिर्फ एजेंटों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि नजदीकी ही परिवहन से जुड़े उनके तमाम कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। पहले लाइसेंस के लिए क्षेत्र के लोगों को बहुत ज्यादा भटकना पड़ता था। जिसके लिए उन्हें लगभग 60 किलोमीटर कोरबा जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी, जहां सुबह से शाम तक चक्कर काटने पड़ते थे। जिसकी वजह से लोग एजेंटों के चुंगल में फंस जाते थे, और उन्हें लाइसेंस के लिए भारी- भरकम फीस देनी पड़ती थी। लेकिन अब पाली में क्षेत्रीय परिवहन सुविधा सेंटर के खुलने से लोगों को लाइसेंस एवं अन्य परिवहन संबंधी सुविधाओं का फायदा आसानी से मिल सकेगा। पाली नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र के संचालक निखिल चौहान ने फेसलेस लर्निंग लाइसेंस सेवा के संबंध में बताया कि वर्तमान में इस केंद्र से लर्निंग लाइसेंस तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए आवेदक द्वारा स्वयं आधार प्रमाणीकरण के द्वारा आवेदन किये जाएंगे। जहां आधार नंबर दर्ज करते ही सारी आवश्यक जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी। उसके उपरांत आवेदकों को निर्धारित फीस ऑनलाइन देनी होगी। प्रमाणीकरण पश्चात 10 प्रश्न ऑनलाइन पूछे जाएंगे, जिसमे से कम से कम 6 प्रश्नों का जवाब सही देना होगा। टेस्ट पास होने पर लर्निंग लाइसेंस स्वतः जारी हो जाएगा, जिसे प्रिंट के माध्यम से देय होगा। वर्तमान में यहां लर्निंग लाइसेंस तैयार करने का कार्य हो रहा है। इसके अलावा नाम स्थानांतरण के लिए रसीद भी काटी जाती है। भविष्य में अन्य सेवाएं भी शीध्र उपलब्ध होगी, जो लोगों के लिए और भी उपयोगी साबित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें