Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: उर्दु साहित्य में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिलेगा दो लाख रूपए का पुरस्कार,स्व. हाजी हसन अली पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 11 अक्टूबर तक ली जाएंगी

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Sep 21, 2021
कोरबा 21 सितंबर 2021/राज्य में उर्दु साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रसिद्ध उर्दु साहित्यकार स्व. हाजी हसनअली की स्मृति में स्थापित इस राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां और अनुशंसाएं 11 अक्टूबर तक ली जाएंगी। प्रविष्टि प्रपत्र और पुरस्कार के संबंध में जानकारी आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्णतः भरी हुई प्रविष्टियां बंद लिफाफे में 11 अक्टूबर 2021 की शाम पांच बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य उर्दु अकादमी कार्यालय पुराना आरडीए बिल्डिंग के सामने रायपुर में जमा होंगी। प्रविष्टियां डाक द्वारा भी स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित तिथि एवं समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनों-प्रविष्टियो पर विचार नहीं किया जाएगा। स्व. हाजी हसन अली पुरस्कार 2021 के लिए प्रविष्टि में संबंधित व्यक्ति को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित उर्दु साहित्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। व्यक्ति को पहले कोई सम्मान मिला हो तो उसका विवरण भी प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि में आवेदक को स्वरचित साहित्य की अभिप्रमाणित छायाप्रति भी संलग्न करना होगा। प्रविष्टि के लिए भेजे जाने वाले आवेदन पत्र पर स्व. हाजी हसनअली पुरस्कार वर्ष 2021 स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। यदि आवेदक शासकीय सेवक है तो पूर्ण विवरण के साथ कार्यरत विभाग का नाम, पदनाम और विभाग में कार्य करने की अवधि का भी स्पष्ट उल्लेख करना होगा। प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट प्रविष्टि के आधार पर पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्ति का चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें